Panchayat Season 5 Trailer: बनराकस ने किया प्रधान जी का जीना हराम, रिंकी-सचिव जी की लव स्टोरी की खुली पोल; पंचायत-5 का मजेदार ट्रेलर रिलीज- VIDEO

प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें दर्शकों को गांववालों के नए पावर और पर्सनल मुश्किलों की एक झलक देखने को मिली है।

Panchayat Season 5 Trailer: New Pradhan Entry Spells Trouble For Phulera; Will Sachiv ji Ask For Rinki's Hand In Marriage video
बनराकस ने किया प्रधान जी का जीना हराम, रिंकी-सचिव जी की लव स्टोरी की खुली पोल; पंचायत-5 का मजेदार ट्रेलर रिलीज- VIDEO | Image: Prime Video

प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें दर्शकों को गांववालों के नए पावर और पर्सनल मुश्किलों की एक झलक देखने को मिली है। प्रधान की कुर्सी बदलने के साथ, आने वाला सीजन पॉलिटिकल ड्रामा, ह्यूमर और इमोशनल पलों का एक और दौर लाने का वादा करता है। इस सीजन का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसे द वायरल फीवर (TVF) ने बनाया है।

पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिव जी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं।

बनराकस ने बंद कराया 'प्रहलाद चा' का 'दारू का अड्डा'

पंचायत के नए ट्रेलर में हम देख सकते हैं कि प्रधान चुनाव हार जाने का गम बृजभूषण के दिल से नहीं गया है। सचिव अभिषेक के लिए अब भूषण ही नया प्रधान है, और वो और विकास अभी से उसके लिए काम करते दिखेंगे। भूषण और क्रांति देवी ने बृजभूषण का जीना मुश्किल करना भी शुरू कर दिया है। जो दारू का अड्डा पिछले चार सीजन से हम देख रहे थे, वहां अब पाबंदी लगा दी गई है।

Advertisement

भूषण और उसकी टोली सचिव अभिषेक को अपने साथ हर जगह लिए घूम रही है। वो उसे अलग-अलग तरीके से खूब परेशान कर रहे हैं। नए प्रधान की हरकतों से तंग आकर सचिव के मन में गांव छोड़ने का ख्याल उमड़ पड़ा है। लेकिन वो अपने प्यार रिंकी को छोड़कर नहीं जा सकते। पिछले चार सीजन से सचिव और रिंकी का प्यार और गहरा होता रहा है। इस नए सीजन में वो एक नया मोड़ लेता नजर आएगा। सचिव अब अपने पूर्व प्रधान से उनकी बेटी रिंकी का हाथ मांगेंगे।

रिंकी और सचिव जी की खुली पोल

Advertisement

इसी बीच, रिंकी (सानविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है। क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?

'पंचायत' के सारे सीजन कब-कब आए?

'पंचायत' के सारे सीजन्स की बात करें, तो पहला सीजन 2020 में आया था, इसका दूसरा सीजन साल 2022 में और तीसरा 2024 में आया था। चौथा सीजन 2025 में और अब पांचवा सीजन 2026 में आ रहा है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड