Panchayat की ‘रिंकी’ का दिखा बोल्ड अंदाज, पैपराजी को देख थोड़ा शरमा गईं, बोलीं- अजीब लग रहा, पहली बार…

Panchayat Sanvikaa: 'पंचायत 4' की रिलीज के बाद रिंकी उर्फ सांविका का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो नए और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Panchayat Sanvikaa
Panchayat Sanvikaa | Image: instagram

Panchayat Sanvikaa: ओटीटी की दुनिया के सबसे सफल और पसंदीदा शो में से एक ‘पंचायत’ अपने सीजन 4 के साथ लौट आया है। इस शो के हर कलाकार पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। इन्हीं में से एक है रिंकी जिसका रोल सांविका निभा रही हैं। उन्हें हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट कर लिया था जिसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था।

सांविका को ‘पंचायत’ की रिलीज के साथ ही काफी लोकप्रियता मिल रही है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में उनके मासूमियत और सादगी भरे किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

‘पंचायत’ की सांविका का दिखा बोल्ड अंदाज

इस वीडियो को इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यहां रिंकी सूट छोड़कर एकदम कैजुअल और बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया और उनकी तस्वीरें खींचने लगे। पैपराजी उन्हें आगे आकर पोज देने के लिए कहने लगे। सांविका भी उनके कहे अनुसार अपनी पोजिशन बदलकर पोज देने लग जाती हैं।

हालांकि, उसके बाद जो सांविका कहती हैं वो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘ये उनका पहली बार है ऐसे पैपराजी के लिए पोज वगैरह देना, इसलिए उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है’। ये सुनकर पैप्स उन्हें रिलैक्स होने के लिए कहने लगते हैं। अब सांविका का ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Advertisement

सांविका के वीडियो पर क्या बोले लोग?

सांविका का ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग कमेंट सेक्शन के जरिए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ‘प्रधान जी की बेटी तो घनी मॉडल बन रही है’। वहीं, दूसरा कमेंट करता है- 'उम्मीद है कि फेम के बाद भी आपकी ये सादगी बनी रहेगी'। तीसरे यूजर ने लिखा- ‘अरे ये तो हमारी रिंकी है’।

ये भी पढ़ेंः पंचायत 4 की रिलीज से पहले 'रिंकी' का क्यों छलका दर्द? बोलीं- काश मैं इनसाइडर या पावरफुल बैकग्राउंड से होती तो…

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड