जलवा है हमारा… ‘मिर्जापुर 3’ में वापसी कर रहे मुन्ना भैया? दिव्येंदु शर्मा ने खत्म किया सस्पेंस
Munna Tripathi Return In Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन के अंत में मुन्ना त्रिपाठी मर गया था।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Munna Tripathi Return In Mirzapur 3: अमेजन प्राइम वीडियो ने लंबा इंतजार कराने के बाद आखिरकार अपनी मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का ऐलान कर दिया है जो इस साल रिलीज होने वाली है। किरदार सारे वहीं हैं लेकिन फैंस को मुन्ना भैया की कमी बहुत खल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस सवाल कर रहे हैं- क्या सीजन 3 में मुन्ना त्रिपाठी वापसी कर रहे हैं या नहीं। अब इस बात का सस्पेंस खुद ये रोल करने वाले एक्टर दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) ने खत्म कर दिया है।
‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन के अंत में मुन्ना त्रिपाठी मर गया था। पहले सीजन में भले ही मुन्ना भैया अपनी हरकतों से लोगों की हेट लिस्ट में आ गए हो लेकिन दूसरे सीजन में धीरे धीरे वह बदलने लगे थे। वह बदले तो उनके हेटर्स भी धीरे धीरे उनके चाहनेवालों की फेहरिस्त में शुमार हो गए। हालांकि, जैसे ही मुन्ना भैया फैन फेवरेट बने, वैसे ही उनके किरदार का मर्डर हो गया।
‘मिर्जापुर 3’ में वापसी करेंगे मुन्ना त्रिपाठी?
सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फैंस मेकर्स से ये बताने की मांग कर रहे हैं कि क्या तीसरे सीजन में मुन्ना भैया भी दिखेंगे या नहीं। कुछ घंटे पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो ने मुन्ना त्रिपाठी की एक फोटो शेयर की थी जिसपर लिखा था- “हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम, हमें कोई नहीं मार सकता”। ये पोस्ट देख फैंस उत्साहित हो गए, उन्हें लगा कि सीजन 3 में वह कमबैक करेंगे। हालांकि, आपको बता दें कि उनकी ये मुराद अधूरी रह जाएगी।
दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में ह्यूमन ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह ‘मिर्जापुर 3’ में नहीं दिखेंगे। उनके मुताबिक, “मैं ऐलान करना चाहूंगा कि मैं ‘मिर्जापुर 3’ का हिस्सा नहीं हूं”।
Advertisement
मुन्ना त्रिपाठी के आइकॉनिक रोल पर बोले दिव्येंदु शर्मा
दिव्येंदु शर्मा ने आगे अपने आइकॉनिक रोल मुन्ना त्रिपाठी पर भी बात की। उन्होंने कहा- “मेरे लिए मुन्ना एक परेशान आत्मा था। मुझे पता था कि ये शानदार स्क्रिप्ट है और एक दिन जरूर आइकॉनिक बनेगी। ये धमाकेदार रहेगी। लेकिन यहां मजेदार बात ये है कि शुरुआत में मुझे बबलू के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। फिर कुछ दिन बाद उन्हें अहसास हुआ कि मैं मुन्ना के किरदार के लिए फिट रहूंगा”।
उन्होंने आगे कहा कि “मुन्ना भैया का किरदार मेरी पर्सनैलिटी पर भी असर कर रहा था। हमें किसी किरदार में पूरी तरह घुसने को ज्यादा अच्छा नहीं मानना चाहिए क्योंकि ये आसान नहीं होता। कभी कभी ये मेरे लिए काफी डार्क हो जाता था। दम घुटने लगा था। आपको पता भी नहीं चलता था कि आप उस जोन में हो। उससे बाहर निकलकर ही आपको अहसास होता है कि वो कितना डार्क था”।