वर्ल्ड कप फाइनल की हार को भूल नहीं पाए हैं रोहित शर्मा, कपिल के शो पर फिर हुईं आंखें नम-VIDEO

Rohit Sharma on World Cup 2023: रोहित शर्मा शनिवार रात को कपिल शर्मा के न्यू रिलीज शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे।

Rohit Sharma on World Cup 2023
रोहित शर्मा | Image: Youtube

Rohit Sharma on World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे जहां उन्होंने पिछले साल हुए वर्ल्ड कप को लेकर बात की। 19 नवंबर 2023 का वो दिन कोई भारतीय नहीं भूल पाएगा जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को हराकर हमेशा के लिए एक गहरा घाव दे दिया।

शनिवार रात को कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के न्यू रिलीज शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा एपिसोड आया। इस एपिसोड में क्रिकेट का तड़का लगाने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर आए थे। 

वर्ल्ड कप 2023 में हार के बाद फिर भावुक हुए रोहित शर्मा

टीम इंडिया पूरे वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में अच्छा खेल रही थी और सारे मैच जीत रही थी। फिर आया अंतिम मुकाबला जिसने करोड़ों भारतवासियों का दिल तोड़ दिया। ऐसा जख्म दिया जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तो क्या, कभी कोई देशवासी नहीं भूल पाएगा। ऐसे में जब होस्ट कपिल शर्मा ने हिटमैन से इस दर्दनाक हार को लेकर सवाल किया तो कप्तान साहब की आंखें नम हो गईं।

उन्होंने बताया कि उस दिन हुआ क्या था। रोहित ने कहा कि “फाइनल मैच से दो दिन पहले हम सब अहमदाबाद में थे। टीम का एक अच्छा मूमेंटम बना हुआ था। टीम ऑटोपायलट पर चल रही थी। फाइनल की शुरुआत भी हमारी अच्छी रही, भले ही शुभमन गिल पहले आउट हो गए थे। थोड़ी देर मेरी और विराट कोहली की पार्टनरशिप चली। उम्मीद थी कि हम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं लेकिन टीम प्रेशर में आ गई”। 

Advertisement

हिटमैन ने आगे कहा कि कैसे जब आप एक बड़ा खिताबी मुकाबला खेल रहे होते हो तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आप बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करते हो ताकि सामने वाली टीम प्रेशर में आ जाए। रोहित ने कहा कि उस दिन ऑस्ट्रेलिया हमसे एक कदम रहा और उन्होंने बेहतरीन परफॉर्म किया।

वर्ल्ड कप हार को भुला नहीं पाए रोहित शर्मा

बता दें कि ये हार पूरे भारत के लिए एक बड़ा झटका थी। खासतौर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए जो शुरुआत से हर मैच जबरदस्त तरीके से जीत रहे थे। इस हार के बाद रोहित शर्मा काफी देर तक लाइमलाइट से गायब हो गए थे और उस काले दिन से मूव ऑन करने की कोशिश कर रहे थे। वो बात अलग है कि उस दिन से आज तक कोई भारतवासी मूव ऑन नहीं कर पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'हमारे लड़के सुस्त मुर्गे...' रोहित शर्मा ने कपिल के सामने खोली टीम इंडिया की पोल! देखते रह गए अय्यर

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड