Panchayat 4 के फैंस के लिए खुशखबरी, अब फ्री में देख सकेंगे फुलेरा गांव का हाई वॉल्टेज ड्रामा! बस करना होगा ये काम

'पंचायत 4' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज की तारीख अनाउंस कर दी है। ऐसे में अगर आप बिना खर्च इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये काम कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Panchayat 4
Panchayat 4 | Image: Amazon

Panchayat 4: TVF की आइकॉनिक वेब सीरीज 'पंचायत' हिट सीजन के बाद एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रही है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने 'पंचायत 4' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। 'पंचायत 4' 24 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। अगर आप भी फुलेरा गांव के हाई वॉल्टेड ड्रामा देखने के लिए बेताब हैं तो आपको अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। यदि आप पहले से ही प्राइम मेंबर हैं तो सीरीज के प्रीमियर के साथ ही इस शानदार सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं जिनके पास प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं है उन्हें पहले मेंबरशिप लेनी पड़ेगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपको अलग से प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन न लेना पड़े तो हमारे पास आपके लिए कुछ खास जानकारी है। जी हां, आप Jio और Airtel के कुछ प्लांस के साथ 'पंचायत 4' को देख सकते हैं। इन प्लांस में आपको ओटीटी एक्सेस के साथ-साथ बहुत से बेनिफिट मिलेंगे। आईए इन प्लांस के बारे में बताते हैं।

Jio का 1029 रुपये वाला प्लान

वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: रोजाना 2GB 
कॉलिंग: अनलिमिटेड
एसएमएस: हर दिन 100 SMS
OTT: Amazon Prime Lite (84 दिन) , Jio Hotstar (90 दिन)

Airtel का 1199 रुपये वाला प्लान

वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: रोजाना 2.5GB 
कॉलिंग: अनलिमिटेड
एसएमएस: हर दिन 100 SMS
OTT: Amazon Prime Lite, Airtel Xstream Play

Advertisement

Vi का 996 रुपये वाला प्लान

वैलिडिटी: 84 दिन
डेटा: रोजाना 2GB 
कॉलिंग: अनलिमिटेड
एसएमएस: हर दिन 100 SMS
OTT: Amazon Prime Lite (90 दिन)

कुल मिलाकर हर प्लान में आपको अमेजन प्राइम का एक्सेस मिल रहा है। ऐसे में आप इन सभी प्लांस के साथ 'पंचायत 4' का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अलग से प्राइम वीडियो का एक्सेस लेते हैं तो ये आपको महंगा पड़ सकता है। लेकिन अगर आप किसी प्लान के साथ इसका एक्सेस लेंगे तो आपको सस्ता मिलेगा। अन्य फायदे में ओटीटी का लाभ ले सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Panchayat 4: बस कुछ घंटों का और इंतजार... कितने बजे होगी पंचायत 4 की स्ट्रीमिंग? कब और कहां देखें?

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड