'फर्जी 2', Panchayat 5 से लेकर 'मिर्जापुरः द मूवी' तक... ईद से पहले Prime Video ने फैंस को दिया एंटरटेनमेंट का पिटारा; तोहफे में क्या-क्या?

Amazon Prime Video 2026 Release: अमेजन प्राइम वीडियो ने साल 2026 में अपने आने वाले मेगा कंटेंट को अनाउंस कर दिया है। आइए जानते हैं कि एंटरटेनमेंट के पिटारे में क्या- क्या तोहफे मिले हैं।

Follow : Google News Icon  
Amazon Prime Video 2026 Release
Amazon Prime Video 2026 Release | Image: Instagram

Amazon Prime Video 2026 Release: OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने मेगा कंटेंट स्लेट का ऐलान कर दिया है। ‘इट स्टार्ट हेयर’ इवेंट के जरिए प्लेटफॉर्म ने नई फिल्मों, वेब सीरीज और कई हिट शोज के नए सीजन को अनाउंस किया है, जिससे दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अपने लाइनअप के जरिए साफ कर दिया है कि आने वाला साल एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस इवेंट में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के फर्स्ट लुक, स्टोरी डिटेल्स और स्टारकास्ट की झलक भी सामने आई है। आइए आपको भी बताते हैं कि आने वाले दिनों में तोहफे में क्या- क्या मिलने वाला है।

'पंचायत 5' और 'फर्जी 2' की वापसी

प्राइम वीडियो के सबसे चर्चित शोज में से एक ‘पंचायत’ का सीजन 5 एक बार फिर फुलेरा गांव की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए आएगा। वहीं 'फर्जी' का दूसरा सीजन भी आने वाला है, जिसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगे।

मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर

वेब सीरीज के बाद अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी फिल्म के जिरए दर्शकों के लिए आएगी। मिर्जापुर द फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल अपनी- अपनी शानदार एक्टिंग के साथ लौटेंगे।

'कॉल मी बे' और 'दहाड़' के नए सीजन

अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ का सीजन 2 भी अनाउंस किया गया है, जिसमें उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में नया ड्रामा देखने को मिलेगा। इसके अलावा ‘दहाड़’ के दूसरे सीजन में एक और क्राइम थ्रिलर कहानी दिखाई जाएगी।

Advertisement

नई फिल्मों और शोज की लंबी है लिस्ट

प्राइम वीडियो ने ‘फूलन’, ‘नागजिला’, ‘रफ्तार’, ‘वाइब’ और ‘जी2’ जैसी कई नई फिल्मों का भी ऐलान किया है। इसके अलावा  ‘एस्पिरेंट्स 3’, ‘द ट्रेटर्स 2’, ‘संदीप भैया 2’ और ‘ग्राम चिकित्साला 2’ जैसे शोज भी दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। इस बार सिर्फ सीक्वल्स ही नहीं बल्कि नए और यूनिक कॉन्सेप्ट पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। हॉरर, कॉमेडी, क्राइम, थ्रिलर और रियलिटी शोज के जरिए प्लेटफॉर्म हर तरह के दर्शकों को जोड़ने की कोशिश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: साध्वी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली ममता कुलकर्णी ने बदली अदाएं
 

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड