अपडेटेड 19 March 2026 at 19:31 IST
महाकुंभ में साध्वी लुक से सुर्खियां बटोरने वाली ममता कुलकर्णी ने बदली अदाएं... होश उड़ाने वाले मॉडर्न लुक में पहुंची गोवा, VIDEO
Mamta Kulkarni New Look: महाकुंभ में साध्वी बनने के बाद अब ममता कुलकर्णी का एक बार फिर से नया लुख वायरल हो रहा है। इसमें वह मॉर्डन कपड़ों में गोवा में नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mamta Kulkarni New Look: बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ममता कुलकर्णी एक बार फिर से अपने बदले हुए रूप को लेकर सुर्खियों में हैं। महाकुंभ 2025 के दौरान संन्यास लेने का ऐलान करने वाली एक्ट्रेस अब एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं, जिससे फैंस के बीच हलचल उठ गई है।
साध्वी से ग्लैमरस अवतार
कुछ समय पहले तक भगवा कपड़ों में ममता कुलकर्णी ने आकर अपने लुक से सबको चौंका दिया था। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गोवा ट्रिप पर जाती हुई दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड ड्रेस, खुले बाल और हल्के मेकअप के साथ पूरी तरह मॉडर्न अवतार अपना रखा है। खास बात यह रही है कि उन्होंने अपने महंगे मेटा एआई सनग्लासेज भी फ्लॉन्ट किए, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गोवा पहुंची हैं।
किन्नर अखाड़ा को लेकर हुआ था विवाद
महाकुंभ के दौरान ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किया गया था, लेकिन इस फैसले का काफी विरोध हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। इसके बाद वह लंबे समय तक साध्वी के रूप में नजर आईं थीं, लेकिन अब उनके बदले अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रिस के नए लुक पर आ रहे बयान
ममता के इस अचानक बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि क्या उन्होंने संन्यास छोड़ दिया है या फिर यह सिर्फ एक फेज था। वहीं उनके फैंस अब भी इस कन्फ्यूजन में हैं कि वह आध्यात्मिक जीवन में हैं या फिर ग्लैमर वर्ल्ड में वापसी कर चुकी हैं। इसके बीच ही ममता कुलकर्णी ने करीब 25 साल बाद टीवी पर वापसी की है। वह लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट नजर आईं थीं।
Advertisement
एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर
'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन' और 'बाजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी ममता कुलकर्णी को फिर से एक्टिंग के करीब देखकर यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वह एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 19:31 IST