अपडेटेड 13 December 2025 at 17:38 IST

लियोनेल मेसी से मिलने लंदन से भारत आए विराट कोहली- अनुष्का शर्मा? मुंबई में एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, तो फैंस लगाने लगे अटकलें

Virat Kohli- Anushka Sharma in Mumbai: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अचानक लंदन से मुंबई आ गए हैं। वहीं, GOAT टूर 2025 के लिए भारत आए अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी भी मुंबई पहुंचेंगे। ऐसे में विराट और अनुष्का की उनसे मुलाकात की अटकलें हैं।

Follow : Google News Icon  
Virat kohli- Anushka Sharma- Lionel Messi
Virat kohli- Anushka Sharma- Lionel Messi | Image: Instagram, AP

Virat Kohli- Anushka Sharma in Mumbai: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद भारत लौटी हैं। आज, 13 दिसंबर को उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां साथ में उनके पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी मौजूद रहे। कपल को साथ में देखकर जहां उनके फैंस की तो खुशी का तो ठिकाना नहीं रहा। तो इस बीच कई लोगों ने ये अटकलें लगाना भी शुरू कर दिया कि कहीं विराट और अनुष्का मुंबई में अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से तो नहीं मिलने वाले हैं?

GOAT टूर 2025 के तहत लियोनेल मेसी भारत आए हैं। वो सबसे पहले कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती (सॉल्ट लेक) स्टेडियम में एक इवेंट में हिस्सा लिया। वो हैदराबाद और नई दिल्ली भी जाएंगे। वहीं, 14 दिसंबर को मुंबई भी पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में दिखे विराट- अनुष्का

इस बीच पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शनिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी कूल अंदाज में नजर आए। विराट और अनुष्का को कैजुअल लुक में देखा गया। पैपराजी को देख विराट कोहली मुस्कुराए और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। इसके बाद वो अनुष्का संग कार में बैठकर रवाना हो गए। इस दौरान उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय नहीं थे। कपल 11 दिसंबर को अपनी 8वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के बाद भारत आया है।

मेसी से मुलाकात की लग रहीं अटकलें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों संग लंदन में रह रहे हैं। उन्हें यहां देख कई फैंस  अटकलें लगाने लगे हैं कि कपल मेसी से मिलने के लिए कहीं लंदन से मुंबई तो नहीं आया। दरअसल, क्रिकेटर का जनवरी तक में कोई मैच प्लान नहीं है। वहीं, अनुष्का का भी शहर में पहले से कोई काम का कमिटमेंट नहीं बताया गया है। ऐसे में विराट-अनुष्का को एयरपोर्ट पर देखकर लोगों ने उनकी मेसी से मुलाकात की अटकलें लगाना शुरू कर दिया।

Advertisement

हालांकि उनके मुंबई आने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही ये भी नहीं मालूम कि क्या वाकई विराट और अनुष्का, मेसी से मुलाकात करने वाले हैं।

कई महीनों बाद भारत आई हैं अनुष्का शर्मा

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के लिए क्रिकेटर विराट कोहली भारत आए थे। हालांकि सीरीज खत्म होने के बाद वो लंदन लौट गए थे। वहीं, अनुष्का काफी समय से लंदन में ही थीं। एक्ट्रेस आखिरी बार जून में IPL 2025 के लिए यहां आई थीं, जिसमें विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी भी जीती थी। वो बेंगलुरु में सेलिब्रेशन के लिए टीम के साथ भी थीं। इस बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘रहमान डकैत हमारा हीरो, चौधरी असलम बुजदिल…’; Dhurandhar देख पाकिस्तानियों का ऐसा था रिएक्शन, बोले- केवल 25% सच दिखाया
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 17:32 IST