Vadh 2 vs Bhabi Ji Ghar Par Hain BO Collection: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की बादशाहत के बीच कैसा रहा नई फिल्मों का हाल, जानें किसके खाते में कितने करोड़ आए

Vadh2 vs Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की बॉक्स ऑफिस बादशाहत की बीच दो नई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आइए जानते हैं कि 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' ने कितनी कमाई की है।

Follow : Google News Icon  
Vadh2 vs Bhabi Ji Ghar Par Hain opening day Box Office
Vadh2 vs Bhabi Ji Ghar Par Hain opening day Box Office | Image: X

Vadh 2 vs Bhabi Ji Ghar Par Hain Box Office Collection: थिएटर्स में इस समय चार फिल्में दर्शकों के बीच मौजूद हैं। एक तरफ पहले से रिलीज 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' हैं, तो दूसरी ओर शुक्रवार को 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' ने सिनेमाघरों में एंट्री ली है। अब बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों की कमाई में साफ फर्क देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं अब तक किस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और कैसा रहा है नई फिल्मों का ओपनिंग डे का हाल।

'वध 2' ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध 2' को भले ही क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कमजोर नजर आई है। sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म महज 0.50 करोड़ ही कमा पाई है। पहले दिन 'वध 2' का कलेक्शन 1 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया है। बता दें कि इस नई रिलीज में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के साथ योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, कुमुद मिश्रा, अमित सिंह, शिल्पा शुक्ला जैसे एक्टर्स को लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

'भाभी जी घर पर हैं' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

'भाभी जी घर पर हैं' फिल्म भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को टीवी शो से प्रेरित होकर बनाया गया है। बता दें कि इन नई रिलीज ने भी अपने ओपनिंग डे पर महज 25 लाख कमाए हैं। फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों ने निराश कर दिया है।इस फिल्म में रोहिताश्व गौर, मुकेश तिवारी, शुभांगी आत्रे, आसिफ शेख, रवि किशन और विदिशा श्रीवास्तवा लीड रोल में हैं।

'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सैक्निक की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 2.85 करोड़ तक की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 297.25 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ की कमाई की थी। शुक्रवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह अब तक 'मर्दानी 3' का टोटल कलेक्शन 28.05 करोड़ हो चुका है।

Advertisement

वीकेंड की कमाई पर टिकी नजर

चारों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें तो फिलहाल 'बॉर्डर 2' सबसे आगे चल रही है। अब सभी की निगाहें वीकेंड पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई में उछाल आ सकता है। वहीं 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' को भी वीकेंड का कुछ फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Bhumi Pednekar Daldal Series: भूमि पेडनेकर की 'दलदल' बनी ग्लोबल हिट

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड