अपडेटेड 6 February 2026 at 15:03 IST
Bhumi Pednekar Daldal Series: भूमि पेडनेकर की 'दलदल' बनी ग्लोबल ओटीटी हिट, दुनियाभर में मिल रहा प्यार
Bhumi Pednekar Daldal Series: भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'दलदल' ग्लोबल ओटीटी हिट हो रही है। इसे दुनियाभर की ऑडियंस से प्यार मिल रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bhumi Pednekar Daldal Series: भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह तय किए गए फॉर्मूलों पर चलने वाली एक्ट्रेस नहीं हैं। अलग सोच, दमदार किरदार और मजबूत कंटेंट को हमेशा वह आगे रखती हैं। भूमि की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' अब ग्लोबल ओटीटी हिट बन चुकी है। यह सीरीज न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका, यूके और यूएई जैसे देशों में भी ट्रेंड कर रही है और दर्शकों से जबरदस्त सराहना बटोर रही है। आइए आपको डिटेल में इस सीरीज के बारे में बताते हैं।
हमेशा कंटेंट को चुना, ग्लैमर को नहीं
भूमि सतीश पेडनेकर की फिल्मोग्राफी इस बात का साफ सबूत है कि उन्होंने हमेशा सामाजिक सरोकार और चुनौतीपूर्ण कहानियों को चुना है। दम लगा के 'हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान', 'बाला', 'सांड की आंख', 'बधाई दो', 'भीड़', 'भक्षक' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' जैसी फिल्मों के जरिए भूमि ने अलग अलग सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात की है। 'दलदल' भी ऐसी ही कहानियों में से एक है।
'दलदल' से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत पकड़
बड़े पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद भूमि ने अमेजन प्राइम की टॉप ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'दलदल' के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। सीरीज की कहानी, माहौल और भूमि का इंटेंस परफॉर्मेंस दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह सफल रहा है। 'दलदल' की सफलता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। यह सीरीज अमेरिका, यूके और यूएई समेत कई देशों में ट्रेंड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से मिल रही यह प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि मजबूत कंटेंट और दमदार एक्टिंग, भाषा और सीमाओं से ऊपर होता है।
शानदार एक्टिंग के साथ भूमी ने बनाई अलग पहचान
दलदल की वैश्विक सराहना इस बात को भी साफ दिखाती है कि भूमि सतीश पेडनेकर हमेशा चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को प्राथमिकता देती हैं। जहां कई कलाकार ऐसे किरदारों से दूरी बनाते हैं जिनमें शारीरिक बदलाव, इमोशनल और मेंटली तौर पर तैयारी की जरूरत होती है, वहीं भूमि इन्हीं चुनौतियों को अपनी ताकत बना लेती हैं। सिनेमाघरों से लेकर दुनियाभर के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक, भूमि सतीश पेडनेकर का काम खुद अपनी पहचान बनाता है। 'दलदल' की सफलता के साथ यह साफ हो गया है कि भूमि हर बार बड़ा जोखिम उठाती हैं और उसे पूरे आत्मविश्वास और मजबूती के साथ निभाती हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 15:03 IST