The 50 Episode 5: शो में द ग्रेट खली की एंट्री से हिला 'द 50' का महल, क्या पंजा मुकाबले में सच में हार गए WWE के रेसलर?
The 50 Episode 5: शो 'द 50' का पांचवा एपिसोड रिलीज हो गया है। इसमें द ग्रेट खली की एंट्री हो गई है। WWE के रेसलर ने शो के कंटेस्टेंट के साथ पंजा लड़ाया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

The 50 Episode 5: रियलिटी शो 'द 50' लगातार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर नए एपिसोड के साथ शो में ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहे हैं। अब एपिसोड 5 रिलीज होते ही सबसे पहले शो में एक ऐसा पल सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर फैन फोरम तक हलचल मचा दी है। दरअसल एक्स WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह की अचानक एंट्री ने शो 'द 50' के माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। खली ने महल में कदम रखते ही कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ी चुनौतियां लेकर आए हैं। उनके आने से शो में पहले से मौजूद कंटेस्टेंट घबरा गए हैं।
द ग्रेट खली ने कराया शो 'द 50' में पंजा मुकाबला
द ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह शो में एंट्री लेते हुए ही एक पंजा मुकाबला कराया, जिसमें कंटेस्टेंट्स का सामना सीधे महान खली के साथ हुआ। दरअसल, इस मुकाबले को जीतकर लोग 50 हजार रुपये ऐड कर सकते थे। सबसे पहले लवकेश कटारिया, खली से मुकाबला करने के लिए आए। उन्होंने तो एक्स WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली से खुद को उठाकर फेंकने की रिक्वेस्ट तक कर डाली। इसके बाद दोनों के बीच पंजा मुकाबला हुआ, जिसमें वह हार गए। लवकेश के बाद 'द लॉयन' ने दो लड़कियों को भेजने के लिए कहा, जिसमें कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला, खली से मुकाबला करने के लिए आईं।
क्या वाकई खली हार गए थे द ग्रेट खली?
कृष्णा श्रॉफ और आरुषि चावला ने मिलकर साथ अपने-अपने हाथों को खली के एक हाथ से मिलाकर पंजा लड़ाना शुरू किया। इस मुकाबले में दोनों कंटेस्टेंट जीत गईं, जिसके बाद खुशी से दोनों डांस करने लगीं। हार के बाद खली ने कहा कि ये सिर्फ बहन जी लोगों के लिए है, जिसके बाद कृष्णा ने पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर उन्हें जिताया है, तो खली ने उनसे कहा कि उन्हें क्या लगा कि वह सच में हार हैं। इससे साफ होता है कि द ग्रेट खली ने मजाकिया अंदाज में दोनों कंटेस्टेंट को पंजे के मुकाबले में जिता दिया और ये टास्क फन के लिए किया गया था। इसके बाद 'द लॉयन' ने कंटेस्टेंट की मनी अमाउंट में पैसे भी ऐड किए, जो टोटल तीन लाख पैंतिस हजार हो गई।
शो 'द 50' का अनोखा फॉर्मेट
शो 'द 50' का कॉन्सेप्ट बाकी इंडियन रियलिटी शोज से बिल्कुल अलग है। इसमें लगातार कंटेस्टेंट, तेजी से बदलते टास्क और बार बार आने वाले ट्विस्ट शो को बेहद रोमांचक बनाते हैं। हर कुछ मिनट में नया ड्रामा देखने को मिलता है, जिस वजह से दर्शक शो से जुड़े रहते हैं। बता दें कि महान खली एक गेस्ट के तौर पर शो में आए थे। उनकी मौजूदगी और पंजा मुकाबले के बाद शो 'द 50' और भी दिलचस्प बन गया है। आने वाले एपिसोड में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, जो शो की दिशा पूरी तरह बदल सकते हैं।