अपडेटेड 6 February 2026 at 10:19 IST
Border 2 vs Dhurandhar: दूसरे हफ्ते में ही 'बॉर्डर 2' को लगा झटका, रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और विक्की कौशल की 'छावा' से पिछड़ी फिल्म
Border 2 vs Dhurandhar: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्तें हो गए हैं। अब इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके साथ ही दूसरे हफ्ते में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और विक्की कौशल की 'छावा' से भी कलेक्शन की मामले में पिछड़ गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Border 2 vs Dhurandhar: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो जाएगी। हालांकि दूसरे सप्ताह में आते ही Border 2 की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई है और अब इसकी तुलना रणवीर सिंह की धुरंधर और विक्की कौशल की छावा से की जा रही है।
पहले सप्ताह में Border 2 की दमदार कमाई
Border 2 को रिलीज के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। देशभक्ति और पुरानी यादों से जुड़ी कहानी ने पहले सप्ताह में फिल्म को 224.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दिलाई। इस जबरदस्त ओपनिंग के बाद यह माना जा रहा था कि फिल्म 'धुरंधर' और 'छावा' के बनाए गए रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगी।
दूसरे सप्ताह में क्यों फिसला 'बॉर्डर 2' का ग्राफ
दूसरे सप्ताह में 'बॉर्डर 2' को काफी स्ट्रगल का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने दूसरे सप्ताह में अपनी कमाई में बढ़ोतरी की थी। इस बदलाव ने 'बॉर्डर 2' के लिए अपनी बढ़त बनाए रखना मुश्किल कर दिया है। अब इसका नतीज ये हुआ है कि कुल कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर', 'बॉर्डर 2' से आगे निकलती दिख रही है।
'धुरंधर' vs 'बॉर्डर 2' vs 'छावा'
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर' ने दूसरे सप्ताह में 460.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। वहीं छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक 'छावा' का कलेक्शन 399.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 'बॉर्डर 2' की शुरुआत भले ही इन दोनों फिल्मों से बेहतर रही हो, लेकिन दूसरे सप्ताह में आई गिरावट ने इसकी रेस को कमजोर कर दिया है।
Advertisement
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का कैसा रहा हाल
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लेवल पर 'बॉर्डर 2' ने दूसरे सप्ताह में लगभग 53 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'छावा' ने वर्ल्डवाइड 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'धुरंधर' की बात करें तो फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो इंडियन करेंसी में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
'बॉर्डर 3' पर क्या है अपडेट?
'बॉर्डर 2' के सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बीच फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी खबर भी दे दी है। टी सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने पुष्टि की है कि 'बॉर्डर 3' पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि डायरेक्टर अनुराग सिंह के साथ एक और फिल्म पर भी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि 27 साल बाद 'बॉर्डर' को दोबारा बड़े पर्दे पर लाने के लिए की गई मेहनत को वह आगे भी जारी रखना चाहते हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 10:19 IST