The 50 Reality Show: 'द 50' में हुआ बड़ा धमाका, करण पटेल क्यों छोड़ेंगे शो? जानिए पूरा मामला
The 50 Reality Show: रियालिटी शो 'द 50' के नए एपिसोड में बड़ा धमाका देखने को मिला है। स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट करण पटेल ने लड़ाई और झगड़े से परेशान होने के बाद शो से एग्जिट करने का फैसला लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

The 50 Reality Show: रियलिटी शो 'द 50' लगातार विवादों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। शो के नए एपिसोड में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी एक्टर करण पटेल ने शो छोड़ने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि कंटेस्टेंट रचित सिंह के साथ हुए विवाद के बाद करण ने यह बड़ा कदम उठाया है।
क्यों चर्चा में करण पटेल का शो 'द 50' छोड़ने का फैसला
रिपोर्ट के अनुसार करण पटेल और यूट्यूबर रचित सिंह के बीच हाल ही में तीखी बहस देखने को मिली है। यह बहस इतनी बढ़ गई कि मामला गंभीर टकराव में बदल गया। इसी विवाद के बाद करण ने शो से बाहर निकलने का फैसला लिया है। हालांकि यह झगड़ा किस एपिसोड में दिखाया जाएगा, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शो से जुड़ी अपडेट्स देने वाले सोशल मीडिया के एक एक्स अकाउंट के मुताबिक इस जानकारी को शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करण और रचित के बीच हुआ यह क्लैश अभी तक शो में टेलिकास्ट नहीं किया गया है। मेकर्स ने इस एपिसोड को फिलहाल रोक कर रखा है। ऐसे में दर्शकों को यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि आखिर सेट पर ऐसा क्या हुआ, जिसने करण पटेल को शो छोड़ने पर मजबूर कर दिया है।
वॉइलेंस को लेकर पहले भी नाराज दिखे थे करण पटेल
यह पहला मौका नहीं है जब करण पटेल ने शो के माहौल पर नाराजगी जाहिर की हो। हाल ही में दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई पर करण ने खुलकर आपत्ति जताई थी। करण ने कहा था कि वह ऐसी जगह पर नहीं रह सकते, जहां वॉइलेंस इतने ज्यादा लेवल में हो रहा हो। माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते झगड़ों और एग्रेसिव माहौल ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर कर दिया है।
रजत दलाल और दिग्विजय राठी की लड़ाई से बढ़ा बवाल
शो में हाल ही में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच जमकर विवाद देखने को मिला था। दिग्विजय ने रजत के ग्रुप को पागलों की टीम कहा था, जिससे रजत नाराज हो गए। बात बढ़ते- बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई और रजत ने दिग्विजय को थप्पड़ मार दिया। इस घटना ने शो के माहौल को और ज्यादा स्ट्रेसफुल नजर आ रहा है। बता दें कि एक हालिया प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि अरचित की मैक्सटर्न और सिवेट के साथ जोरदार लड़ाई हो जाती है। लगातार हो रहे झगड़ों और विवादों की वजह से 'द 50' शो चर्चा में बना हुआ है, लेकिन साथ ही कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा और माहौल पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Advertisement
क्या है शो 'द 50'?
'द 50' एक रियलिटी शो है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। इन कंटेस्टेंट्स में टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज शामिल हैं। यह शो 50 दिनों तक चलेगा। शो में करण पटेल के अलावा दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरूला, उर्वशी ढोलकिया, निक्की तंबोली, फैजल शेख, कृष्णा श्रॉफ, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं। इस शो में अब तक तीन एविक्शन भी हो गए हैं।