अपडेटेड 13 July 2025 at 08:51 IST
आंखों पर डाला पेपर स्प्रे, फिर चाकू से वार... स्टार TV एक्ट्रेस पर पति ने किया जानलेवा हमला, लगाया था दहेज और उत्पीड़न का आरोप
Actress Manjula Shruthi: श्रुति और अमरेश की शादीशुदा जिंदगी में काफी समय से मतभेद चल रहे थे, जिसके चलते दोनों अलग भी रह रहे थे। कथित तौर पर बेवफाई के शक में अमरेश ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kannada TV actress Shruthi stabbed: कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। 'अमृतधारे' जैसे धारावाहिकों में नजर आने वाली एक्ट्रेस मंजुला उर्फ श्रुति पर उनके पति अमरेश ने चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। दोनों की शादी को 20 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी समय से विवाद चल रहा था। 3 महीने पहले श्रुति ने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अमरेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में घायल हुई श्रुति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
घटना 4 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन यह अब सामने आई। बेंगलुरु के मुनेश्वर लेआउट में एक्ट्रेस के पति अमरेश ने उन पर चाकू से कई वार किए। रिपोर्ट्स के अनुसार अमरेश ने पहले श्रुति की आंखों में मिर्च का स्प्रे छिड़का और फिर पेट, पसलियों, जांघ और गर्दन पर चाकू से वार किए।
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए पश्चिम डिवीजन के DCP एस. गिरीश ने बताया, "कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकीं मंजुला उर्फ श्रुति को अमरेश (49) से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी कर ली थी। अमरेश एक ऑटो चालक है। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं।"
मतभेद के चलते अलग रह रहे थे दोनों
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में मतभेद चल रहे थे, जिसकी वजह से अक्सर उनके बीच झगड़े होते थे। तीन महीने पहले ही श्रुति ने अपने पति के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों अलग भी रहने लगे थे।
Advertisement
4 जुलाई को क्या हुआ…?
हालांकि उन दोनों के बीच पुलिस मध्यस्थता के बाद विवाद सुलझ गया और फिर वो साथ रहने लगे। थोड़े टाइम बाद फिर उनके विवाद मतभेद उभर आए। 4 जुलाई को घटना वाले दिन श्रुति और अमरेश ने बीच कथित तौर पर तीखी बहस हुई। इसके बाद अमरेश ने श्रुति की आंखों में मिर्च का स्प्रे छिड़का और फिर उन पर चाकू से हमले किए।
पुलिस के मुताबिक बाद में पड़ोसी वहां आए। उन्होंने दोनों के बीच झगड़ा रुकवाया और श्रुति को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि अमरेश ने बेवफाई के शक में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
Advertisement
मामले को लेकर अमरेश के खिलाफ हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, श्रुति को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 08:51 IST