Toxic Movie X Review: यश के फैंस बोले 'एनिमल' क्या धुरंधर का बाप है टॉक्सिक, रॉकी भाई के दीवाने बन गए हैं, सारे रिकार्ड टूटेंगे
Toxic Movie X Review: यश की नई फिल्म टॉक्सिक आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों का फिल्म को लेकर क्रेज बहुत ज्यादा है जो सिनेमा घरों में लगी लंबी कतारों से दिख भी रहा है। इसके साथ ही फिल्म देख कर आए लोग सोशल मीडिया में भी टॉक्सिक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहीर कर रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Toxic Movie X Review: यश की नई फिल्म टॉक्सिक आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों का फिल्म को लेकर क्रेज बहुत ज्यादा है जो सिनेमा घरों में लगी लंबी कतारों से दिख भी रहा है। इसके साथ ही फिल्म देख कर आए लोग सोशल मीडिया में भी टॉक्सिक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहीर कर रहे हैं।
हम आपको अपनी इस खबर में टॉक्सिक फिल्म को लेकर कुछ लोगों की प्रतिक्रिया बताने जा रहे हैं जो हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से मिली हैं।
दर्शकों को कैसी लगी टॉक्सिक
एक फ़ैन ने कहा, “हम यश के बहुत बड़े फ़ैन हैं। इसीलिए हम फ़िल्म का पहला शो देखने आए हैं। हमने सिर्फ़ इसके लिए 40 किलोमीटर का सफ़र तय किया; हम रॉकी भाई के ज़बरदस्त फ़ैन हैं। बात सिर्फ़ इस फ़िल्म की नहीं है। हम यश की हर फ़िल्म का पहला शो ज़रूर देखते हैं। अब हम बस अंदर जाकर ज़बरदस्त माहौल बनाना चाहते हैं। हमें उन 40 किलोमीटर को तय करने में सिर्फ़ 22 मिनट लगे, क्योंकि हमने यह सफ़र सिर्फ़ रॉकी भाई के लिए किया था।”
धुरंधर का बाप है
टॉक्सिक देख कर आए एक दर्शक ने कहा टॉक्सिक बहुत बढ़िया है, फिल्म 'एनिमल' तो इसके सामने झाग है। तो वहीं एक दर्शक ने कहा धुरंधर गया..धुरंधर का बाप है। इसी तरह एक लड़की बोलीं पूरा बॉलीवुड एक तरफ और साउथ का सिनेमा एक तरफ। वो आगे बोलीं ये फिल्म दंगल के साथ धुरंधर का भी रिकार्ड तोड़ देगी। एक दर्शक बोल फिल्म देखकर यही कहूँगा कि बॉलीवुड खत्म।
Advertisement
जबरदस्त एंट्री मारी
इसी तरह एक महिला बोलीं मैं तो रॉकी भाई की दीवानी बन गई हूं। फिल्म में क्या जबरदस्त एंट्री मारी है। एक महिला बोली बहुत अच्छा एक्शन दिखाया है और स्टोरी भी बहुत अच्छी है।
एक दम बकवास 10000 दोगे तो भी नहीं देखेंगे
हालांकि एक लड़की बोलीं फिल्मों से लोग प्रेरित होते हैं। ऐसे में आर्ट के नाम पर फिल्म में जिस प्रकार के सीन दिखाए गए हैं वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। इसी तरह एक आदमी ने कहा फिल्म बहुत बेकार है निर्देशक ने कहानी सही ढंग से दिखाई ही नहीं। इसी तरह एक लड़के ने तो कहा कि फिल्म बहुत बकवास है। उन्हें कोई 10,000 रुपये भी देगा तो भी वो टॉक्सिक को दोबारा नहीं देखेंगे। किसी ने कहा कि यह दक्षिण की सबसे घटिया फिल्म है।
Advertisement
यश के फैंस को पसंद आ रही है फिल्म
एक्स पर लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यश के फैंस तो टॉक्सिक फिल्म को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और जमकर तारिफ भी कर रहे हैं। लेकिन जो यश के फैंस नहीं है उन्हें यह फिल्म बहुत घटिया और गंदी लग रही है।