Toxic से यश 4 साल बाद सिनेमा घर लौटे, दर्शक फूल माला, ढोल-नगाड़े और पटाखों के साथ थियेटर पहुचें, एडवांस बुकिंग की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

Toxic: अभिनेता यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह है। कई सिनेमा घरों में फिल्म के शो सुबह 6 बजे से शुरु हो गए हैं।

toxic
toxic | Image: Republic world

Toxic: अभिनेता यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' आज देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत उत्साह है। कई सिनेमा घरों में फिल्म के शो सुबह 6 बजे से शुरु हो गए हैं। दक्षिण के सिनेमा घरों में सुबह से ही दर्शक टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगे हुए हैं। अभिनेता यश की फिल्म देखने आए दर्शक फूल मला, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ पहुंचे।

यश 4 साल बाद सिनेमा घर में लौटे

बता दें कि फिल्म KGF सीरीज ने अभिनेता यश को पूरे भारत में सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन यश की KGF Chapter 2 वर्ष 2022 में रिलीज हुई थी। तभी से पूरे देश भर के दर्शक यश की अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे जो अब जाकर खत्म हुआ है।

एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई 

फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले ही शुरु हो चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग में ही 18 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। इससे फिल्म ने देश भर में 73.43 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है। वहीं पूरी दुनिया भर की बार करें तो फिल्म ने कुल 85 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग से जुटा लिए हैं। 

कमाई के टूटेंगे रिकार्ड 

यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर दक्षिण के साथ उत्तर और मध्य भारत में भी क्रेज है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म कमाई के मामले में पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने वाली है। हालांकि अभी टॉक्सिक को लेकर फिल्म समीक्षकों की समीक्षा आणि बाकी है। 

Advertisement

फिल्म में कौन कौन हैं 

एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अभिनेता यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता यश और वेंकट के नारायण ने मिलकर किया है। 

इसे भी पढ़ें- Awarapan 2 हुई सुपर हिट, 45 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमा डाले 140 करोड़

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड