Toxic Box Office Collection Day 3: यश की गंदी फिल्म को रक्षाबंधन पर नहीं देखा भाइयों-बहनों ने, तीसरे दिन कलेक्शन बुरी तरह गिरा

Toxic Box Office Collection: अभिनेता यश की नई फिल्म फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर करें तो अब शुक्रवार 28 अगस्त की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है।

Toxic Trailer Out
Toxic Trailer Out | Image: X

Toxic Box Office Collection: अभिनेता यश की नई फिल्म फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि यह तीन दिन वीकेंड के नहीं हैं क्योंकि फिल्म बुधवर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का वीकेंड कल शुक्रवार से शुरू हो चुका है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर करें तो अब शुक्रवार 28 अगस्त की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन की छुट्टी भी थी लेकिन क्या फिल्म को इस छुट्टी का फायदा हुआ आईए जानते हैं। 

शुक्रवार को क्या रहा कलेक्शन 

टॉक्सिक फिल्म ने शुक्रवार को 26.60 करोड़ का कलेक्शन किया। रिलीज के तीसरे दिन देश भर में फिल्म के 19,390 शो प्रदर्शित हुए। 

रखी की छुट्टी का नहीं मिला कोई फायदा 

टॉक्सिक ने बुधवर 26 अगस्त को पहले दिन 101.10 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी कटौती हुई जिससे फिल्म ने 37.65 करोड़ की नेट कमाई की। इसके बाद राखी की छुट्टी वाले दिन भी फिल्म कोई कमाल नहीं कर सकी और शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गुरुवार से भी बड़ी कटौती हुई जिससे फिल्म ने 26.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे फिल्म टॉक्सिक ने पहले तीन दिन में 165.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।  

फिल्म समीक्षकों के साथ जनता ने भी नकारा 

बता दें कि टॉक्सिक फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने बेहद बकवास फिल्म बताया है। इसके साथ ही यश के फैंस को छोड़ अधिकतर दर्शकों ने टॉक्सिक को एक गंदी फिल्म बताया है। इस कारण रक्षाबंधन पर भी दर्शक ऐसी गैर पारिवारिक फिल्म को देखने नहीं गए। 

Advertisement

फिल्म में कौन कौन हैं 

एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अभिनेता यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता यश और वेंकट के नारायण ने मिलकर किया है। 

इसे भी पढ़ें- Toxic से यश 4 साल बाद सिनेमा घर लौटे, दर्शक फूल माला, ढोल-नगाड़े और पटाखों के साथ थियेटर पहुचें, एडवांस बुकिंग की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड