Vada Pav Girl: 'तेरी औकात मुझे पता है...', मिस्ट्री मैन की धमकी पर आया वड़ा पाव गर्ल के पति का रिएक्शन, 'गंदे कामों' को लेकर दे दिया खुला चैलेंज
Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल के पति युगम ने गेरा ने मिस्ट्री मैन को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि मिस्ट्री मैन के पास उनके खिलाफ जो भी सबूतों के बैग हैं उन्हें खोल दें।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Vada Pav Girl: दिल्ली की सड़कों से लेकर स्टारडम तक का सफर तय करने वाली 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कमाई या शोहरत नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में उन्होंने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था जिसने हर किसी को सकते में डाल दिया। तब से लेकर अब तक वो लगातार मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही हैं। हाल ही में मिस्ट्री मैन ने चंद्रिका के पति को धमकाते हुए कहा था कि कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना, क्योंकि उनके पास सबूतों से बैग भरा पड़ा है। अब इस पर युगम गेरा ने प्रतिक्रिया दी है।
अब युगम गेरा ने मिस्ट्री मैन और चंद्रिका दीक्षित को खुली चुनौती दे डाली है। युगम गेरा ने साफ कहा कि उनके पास जो भी सबूत हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें मिस्ट्री मैन की औकात और असलियत पता है।
खोल दे मेरे काले करतूतों के बैग- युगम
युगम गेरा ने कहा, 'तू मिस्ट्री मैन है या मिस्त्री आदमी है, जो भी है, तू क्या कह रहा है कि तेरे पास मेरे बैग काले करतूतों से भरे पड़े हैं। जा खोल दे। मेरी तो गलती है, मुझे पता है। मैं उसे मान भी चुका हूं। तेरी औकात और तेरी असलियत मुझे बहुत अच्छे से मालूम है। तो जो बैग तेरे पास भरे पड़े हैं, उन बैग को अपने पास रख।'
मिस्ट्री मैन ने 'वड़ा पाव गर्ल' के पति को दी थी धमकी
गौरतलब है कि हाल ही में मिस्ट्री मैन ने नया दावा किया था जिसने सनसनी मचा दी थी। मिस्ट्री ने कहा था कि युगम गेरा पांच महीनों से चंद्रिका को धोखा दे रहा है। उसे चीट कर रहा है। उसने युगम गेरा को धमकी दी कि अगर वो और चंद्रिका खुद पर आ गए तो उसके पास जो कुछ बचा है, वो उससे भी हाथ धो बैठेगा।
Advertisement
बैग सबूतों से भरा- लगाए थे आरोप
मिस्ट्री मैन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा था, 'बर्दाश्त करते-करते हद हो चुकी है। बर्दाश्त तू कर रहा है? बर्दाश्त वो कर रही है जिसे तू पांच महीने से चीट कर रहा है। मेरा मैटर में बोलने का कोई हक नहीं बनता, लेकिन अब हक है मेरा। क्या कह रहा है तू, मीडिया को बुलाएगा? जा बुला ले। जवाब है तेरे पास देने के लिए?'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम अपनी पर आ गए तो जो हाथ में है वो भी चला जाएगा। बहुत सोच-समझकर कोई भी कदम उठाना। एक बात का ध्यान रख, तेरे पास तो जवाब हैं। पूरा का पूरा बैग भरा पड़ा है सबूतों से।'
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा दोनों एक-दूसरे पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगा चुके हैं। पहले चंद्रिका ने दावा किया कि युगम किसी दूसरी लड़की से बात करता है। उन्होंने चैट्स और तस्वीरें भी दिखाईं और कहा था कि उनके पास सबूत हैं। उन्होंने रोते-बिलखते कहा था कि वो बच्चे और घर की जिम्मेदारी संभालने में व्यस्त थी और उधर ये सब चल रहा था।
दूसरी ओर युगम गेरा ने पत्नी चंद्रिका पर रील पार्टनर के साथ मिलकर धोखा देने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि वो उन्हें दुकान का एक्सेस नहीं लेने देंगे।