अपडेटेड 17 February 2026 at 07:07 IST

मांग से सिंदूर निकाल कर... पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच मिस्ट्री मैन संग रोमांस करती दिखीं 'वड़ा पाव गर्ल', VIDEO देख भड़के लोग

Vada Pav Girl: पति पर अफेयर के आरोपों के बीच चंद्रिका दीक्षित ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही है। इसमें 'वड़ा पाव गर्ल' ने कुछ ऐसा किया कि लोग भड़क उठे हैं।

Follow : Google News Icon  
Vada Pav Girl
Vada Pav Girl | Image: Instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति संग चल रहे विवाद के बीच उनका मिस्ट्री मैन संग लगातार वीडियो सामने आ रहा है। इनमें उनकी कभी शादी के जोड़े में, कभी सिंदूर लगाते तो कभी शादी का वादा करने की झलक है। अब हाल ही में चंद्रिका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिस पर लोग भड़क उठे हैं।

मालूम हो कि चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कथिततौर पर कुछ चैट्स और तस्वीरें लीक कर युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके पति का पिछले दो तीन महीने से किसी लड़की से अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ही वो एक मिस्ट्री मैन संग हैं और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में है।

मांग से सिंदूर निकाल मिस्ट्री मैन का किया तिलक

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन संग दिख रही है। इसमें देखा जा सकता है कि चंद्रिका अपनी मांग भरती है। फिर वो अपनी मांग के सिंदूर से मिस्ट्री मैन का तिलक कर देती हैं। इसके बाद आखिर में चंद्रिका दोनों की बलाएं लेती दिखीं। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मुबारक-मुबारक। साथ ही हार्ट वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।

भड़के यूजर्स बोले- जो अपने पति की नहीं हुई…

कमेंट सेक्शन में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जो अपने पति की नहीं हुई वो ओर किसकी हो सकती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं उनके बच्चे के लिए बहुत बुरा महसूस कर रही हूं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पति-पत्नी मिलकर लोगों को पागल बना रहे हैं, सिर्फ व्यूज के लिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'दबते करियर में कॉन्ट्रोवर्सी बनाने की कोशिश।' एक और यूजर ने लिखा, 'शादी मुबारक, बधाई हो।' वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'जो अपने पहले लाइफ पार्टनर का नहीं हुई वो...।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस प्यार को मैं क्या नाम दूं।'

Advertisement

मिस्ट्री मैन संग शादी की जिद पर अड़ी थी चंद्रिका

इससे पहले चंद्रिका एक दूसरे वीडियो में मिस्ट्री मैन से शादी की जिद करती दिखी थीं। शादी करने को लेकर मिस्ट्री मैन ने भी हामी भरते हुए दिलासा दिया कि वो जरूर शादी के बंधन में बंधेगा।

वीडियो की शुरुआत में चंद्रिका मिस्ट्री मैन से कहती है, 'आप लोग मुझसे चाहते क्या हो? कभी कुछ-कभी कुछ। एक की चार लगाए जा रहे हो।' तभी मिस्ट्री मैन आकर उन्हें गले लगा लेता है। तभी चंद्रिका उस पर चीखते हुए कहती है, 'पागल हो गए हो क्या। मुझसे शादी क्यों नहीं कर रहे हो? कब करोगे? ये लोग कितना बोल रहे हैं...। तुम्हें पता है मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।'

Advertisement

'…तसल्ली से करेंगे शादी'

चंद्रिका के बार-बार शादी के बारे में पूछने पर मिस्ट्री मैन कहता है, 'हां करेंगे। ऐसे नहीं कर सकते। पहले एक को तो निपटाएं। तसल्ली से करेंगे शादी। यकीन रख भरोसा रख सब होगा।' इतना ही नहीं, चंद्रिका उसे अपनी कसम खिलाकर वादा मांगती है।

यह भी पढ़ें: 'तू मेरे और मैं तेरे साथ खुश, दुनिया जाए भाड़ में...', शादी का वादा लेने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग शेयर किया नया VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 February 2026 at 07:07 IST