Vada Pav Girl: 'मैंने धर्म बदल लिया, मुल्ली बन गई हूं...', आखिर ये क्या बोल गईं चंद्रिका दीक्षित? मिस्ट्री मैन से पूछा- तू मेरा कौन

Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने अपने हालिया वीडियो से हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने मिस्ट्री मैन से कुछ ऐसी बातें कही जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Vada Pav Girl
Vada Pav Girl | Image: Instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। पति से बिगड़े रिश्तों के बीच वो आए दिन मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब उनके नए वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हालिया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन से पूछ रही हैं कि वो उनके क्या लगते हैं।

तू मेरा कौन है- चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका मिस्ट्री मैन से पूछती हैं कि 'तू मेरा कौन है?' जवाब में वो कहता है 'एक अच्छा दोस्त।' तभी 'वड़ा पाव गर्ल' आगे कहती हैं, 'मैंने तुझसे शादी की है? फेरे किए हैं? तेरे घर में रह रही हूं? ' इन सभी का जवाब सैफी ने ना में दिया।'

'मैंने धर्म बदल लिया है...'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने धर्म बदल लिया है? मैं मुल्ली बन गई हूं?' सैफी कहते हैं कि पागल है? क्यों पूछ रही है ऐसा, क्या हो गया है? वो कहती हैं कि तो ये लोग क्यों बोल रहे हैं? जवाब में सैफी बोलते हैं कि इन लोगों का ठेका ले रखा है क्या तूने? इनके कहने से हो जाएगा क्या? इन लोगों को जो बोलना है वो बोलने दे। हम अपना काम कर रहे हैं, इन्हें अपना काम करने दे।'

Advertisement

समंदर किनारे से दोनों की तस्वीरें वायरल

इससे पहले उन्होंने मिस्ट्री मैन संग समंदर किनारे से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। मिस्ट्री मैन कभी घुटने पर बैठकर चंद्रिका के हाथ पर किस कर रहे हैं, तो कभी उन्हें गले लगा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

चंद्रिका के पोस्ट्स पर तरह-तरह के प्रतिक्रयाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आपने अपने पति को क्यों छोड़ा चंद्रिका जी???' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बन जाओ मुल्ली, हमें कोई दिक्कत नहीं है।' एक ने चंद्रिका के एक बयान पर तंज कसते हुए लिखा, 'बच्चे पालने के लिए कितने लोगों के साथ सो चुकी हो वड़ा पाव लड़की।'

Advertisement

चंद्रिका के किस बयान पर बखेड़ा?

बता दें कि चंद्रिका का कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो वो भी करेंगी। इस बयान पर उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि सिर्फ व्यूज के चक्कर में साढ़े तीन घंटे के पॉडकास्ट से उतना पार्ट निकालकर वीडियो वायरल की गई। मैंने कहा था कि जब एकदम आखिरी ऑप्शन होगा मेरे पास, तब मैं ये भी करूंगी। मैंने क्या गलत बोल दिया?

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: कैसे शूट हुआ 'अतीक अहमद एनकाउंटर' वाला सीन, 'गुड्डू मुस्‍लिम' की पहले से थी तैयारी? एक्शन डायरेक्टर ने किया खुलासा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड