Vada Pav Girl: 'बहुत जल्दी सच सामने आएगा...', पति संग विवाद और गैर मर्द संग रोमांस के बीच बोलीं वड़ा पार्व गर्ल, हिजाब वाली VIDEO पर भी दी सफाई
'वड़ा पाव गर्ल' ने हिजाब वाली वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि वो सभी धर्मों का पालन और सम्मान करती हैं। इसके अलावा उन्होंने पति संग चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। पति युगम गेरा संग चल रहे विवाद के बीच वो एक मिस्ट्री मैन संग लगातार इश्क और मोहब्बत वाली वीडियोज बना रही हैं। बीते दिनों वो हिसाब पहनकर रमजान की मुबारकबाद देती दिखीं, जिसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। अब इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि धर्म का पालन कैसे करते हैं ये मुझे सिखाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी चीजों का जवाब मिल जाएगा।
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजों पर बात करना सख्त जरूरी हो गया है।
चंद्रिका दीक्षित का ट्रोल्स को जवाब
चंद्रिका दीक्षित ने कहा, 'जय श्री महाकाल। मुझे आपसे कुछ बात करनी है जो कि मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गई है। सबसे पहले, मैं न तो किसी राजनीतिक दल में हूं और न ही किसी संगठन में हूं। मेरे कुछ कैरेक्टर और मेरे कुछ वीडियो को लेकर मेरे धर्म को नहीं जज किया जाए, हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है। और मुझे ये न सिखाया जाए कि धर्म का पालन कैसे करते हैं। मैं सभी धर्मों का पालन करती हूं, सभी धर्मों का सम्मान करती हूं। मैं कल भी ब्राह्मण थी और आज भी ब्राह्मण हूं।'
बहुत जल्दी सच सामने आएगा- चंद्रिका
उन्होंने आगे पति और मिस्ट्री मैन का जिक्र करते हुए कहा, 'रही बात कुछ चीजों के जवाब कि तो बहुत जल्दी आपके सामने हर चीज का जवाब आएगा।'
Advertisement
हिजाब पहने मिस्ट्री मैन के करीब दिखीं चंद्रिका
गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित हिजाब पहने मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है? 'वड़ा पाव गर्ल' से बातचीत करते हुए मिस्ट्री मैन कहता है, 'कल से रोजे हैं, मैं सोने जा रहा हूं। ' इस पर चंद्रिका कहती हैं, 'किधर चले सोने? कल से रमजान है, आज तरावीह है। जाओ नमाज पढ़ो और हमारे लिए दुआ करो।'
मांगी दुआओं में से एक कुबूल- मिस्ट्री मैन
आगे मिस्ट्री मैन कहता है, 'अल्लाह से जितनी दुआ मांगी उसमें से एक कुबूल हो गई है, मेरे सामने तुम जो खड़ी हो। बस दुआ करता हूं कि ये सफर हमेशा तक रहे।' इसके बाद दोनों फैंस को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। यहीं से वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली और लोगों ने इसे सीधे-सीधे धर्म परिवर्तन से जोड़ दिया।