O'Romeo Box Office Collection Day 7: कम नहीं हो रहा शाहिद की 'ओ रोमियो' का फीवर, 7वें दिन अपनी ही फिल्मों को दिया पछाड़; जानें कुल कलेक्शन
O' Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

O' Romeo Box Office Collection Worldwide: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो चुके हैं। इस क्राइम एक्शन थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित है, जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा और डायरेक्ट किया है। करीब 9 साल बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने फिर से साथ काम किया है, और इस बार भी दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
7वें दिन भी बरकरार रहा फिल्म का क्रेज
हालांकि हफ्ते के दिनों में कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का 7 दिनों का कुल कलेक्शन 47.15 करोड़ रुपये हो गया है।
7 दिनों का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Day 1 (शुक्रवार): 8.5 करोड़
- Day 2 (शनिवार): 12.65 करोड़
- Day 3 (रविवार): 9 करोड़
- Day 4 (सोमवार): 4.85 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): 5.35 करोड़
- Day 6 (बुधवार): 3.65 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): 3.15 करोड़
फिल्म 'ओ रोमियो' ने कुल कमाई 47.15 करोड़ रुपये की है।
Advertisement
शाहिद कपूर का 12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने के करीब
इस शानदार कलेक्शन के साथ ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
अब फिल्म की नजर शाहिद की 12 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म ‘हैदर’ पर है, जिसने लाइफटाइम 55.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘ओ रोमियो’ को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अब करीब 9 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म को फायदा मिल सकता है और यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
Advertisement
क्या ‘हैदर’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘ओ रोमियो’?
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह कहना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अगर वीकेंड पर दर्शकों की अच्छी भीड़ सिनेमाघरों में पहुंचती है, तो ‘ओ रोमियो’ जल्द ही ‘हैदर’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।