अपडेटेड 14 February 2026 at 14:56 IST
'तू शादी क्यों नहीं कर रहा मुझसे, मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई...', Video में चीखतीं नजर आई 'वड़ा पाव गर्ल'; लोग बोले- सब ड्रामा है
चंद्रिका दीक्षित इन दिनों पति संग विवाद को लेकर चर्चा में है। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन से शादी का वादा मांगती दिख रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl: ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के बाद उन्हें एक मिस्ट्री मैन संग देखा जा रहा है, जिसके साथ वो लगातार नए-नए वीडियो शेयर कर रही हैं। अब तो बात शादी तक पहुंच गई है। वायरल हो रही वीडियो में तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में चंद्रिका चीख-चीखकर मिस्ट्री मैन से शादी का वादा मांग रही है। ऐसा लग रहा है जैसे वो शादी के लिए कितनी उतावली हैं।
शादी की जिद पर अड़ी चंद्रिका
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वो मिस्ट्री मैन से शादी की जिद करती दिख रही हैं। इस पर वो हामी भरते हुए दिलासा देता है कि वो जरूर शादी के बंधन में बंधेगा।
मिस्ट्री मैन से लिया शादी का वादा
वीडियो की शुरुआत में चंद्रिका दीक्षित मिस्ट्री मैन से कहती है, 'आप लोग मुझसे चाहते क्या हो? कभी कुछ-कभी कुछ। एक की चार लगाए जा रहे हो।' तभी मिस्ट्री मैन आकर उन्हें गले लगा लेता है। तभी चंद्रिका उस पर चीखते हुए कहती है, 'पागल हो गए हो क्या। मुझसे शादी क्यों नहीं कर रहे हो? कब करोगे? ये लोग कितना बोल रहे हैं...। तुम्हें पता है मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है।'
Advertisement
चंद्रिका के बार-बार शादी के बारे में पूछने पर मिस्ट्री मैन कहता है, 'हां करेंगे। ऐसे नहीं कर सकते। पहले एक को तो निपटाएं। तसल्ली से करेंगे शादी। यकीन रख भरोसा रख सब होगा।' इतना ही नहीं, चंद्रिका उसे अपनी कसम खिलाकर वादा मांगती है।
लोग बोले- दिल्ली की राखी सावंत
इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। चंद्रिका को इसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली की राखी सावंत।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चे की जिंदगी खराब हो रही है।' एक और यूजर ने लिखा, 'आए दिन नौटंकी चल रही है।'
Advertisement
पहले शादी के जोड़े में फोटो हुई थी वायरल
इससे पहले चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की शादी के जोड़े में वीडियो सामने आई थी, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। हालांकि, बाद में ये वीडियो शेरवानी का विज्ञापन साबित हुई। वहीं दूसरी ओर चंद्रिका के पति युगम गेरा ने मीडिया से मुलाकात करने का आग्रह किया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 14 February 2026 at 14:55 IST