अपडेटेड 14 February 2026 at 14:24 IST

Rajpal Yadav News Latest Update: तेज प्रताप यादव, सोनू सूद, अनूप जलोटा... राजपाल यादव को अब तक किसने-कितनी रकम भेजी? देखिए पूरी लिस्ट

बॉलीवुड एक्टर इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। मुसीबत की इस घड़ी में कई नेताओं और अभिनेताओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

Follow : Google News Icon  
Tej Pratap yadav, Rajpal Yadav, Sonu Sood
Tej Pratap yadav, Rajpal Yadav, Sonu Sood | Image: Instagram

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की सलाखों के पीछे हैं। अपनी कॉमेडी से लोगों को लोटपोट करने वाले एक्टर इस समय अपनी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में कई अभिनेता और नेता ने मदद का हाथ बढ़ाया है जिसमें सोनू सूद से लेकर तेज प्रताप यादव तक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इन नेताओं और अभिनेताओं ने अब तक लाखों और करोड़ों रुपये की फाइनेंसियल मदद की। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीका सिंह, वरुण धवन, राव इंद्रजीत सिंह, तेज प्रताप यादव, केआरके, गुरु रंधावा, सोनू सूद, अनूप जलोटा, गुरमीत चौधरी और रतन जैन ने मदद के लिए आगे आए हैं।

अबतक जमा हुई कितनी रकम?

पहले लग रहा था कि सेलेब्स से मिल रहे फाइनेंसियल सपोर्ट की बदौलत राजपाल यादव अपना कर्जा चुका पाएंगे। मगर, अब तक जो अमाउंट इकट्ठा हुआ है उसे देखकर सा नहीं लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी रकम जोड़ने के बाद कथिततौर पर 2 करोड़ रुपये भी इकट्ठे नहीं हो पाए हैं।

किस नेता-अभिनेता ने कितनी की मदद?

रिपोर्ट्स की मानें तो राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कई सेलेब्स के संपर्क करने की पुष्टि की है। जहां कुछ सेलेब्स ने अमाउंट रिवील किया, तो कईयों ने गुपचुप मदद की। अब तक घोषित और चर्चा में रही रकम कितनी है, चलिए बताते हैं...

Advertisement
  • जेम ट्यून्स- 1.11 करोड़
  • तेज प्रताप यादव- 11 लाख
  • अनूप जलोटा- 5 लाख
  • केआरके-10 लाख
  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी- 10 लाख
  • गुरु रंधावा- अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट (गुप्त मदद)
  • सोनू सूद- फिल्म में काम और साइनिंग अमाउंट (रकम गुप्त)
  • सलमान खान- (गुप्त मदद)
  • अजय देवगन- (गुप्त मदद)
  • डेविड धवन- फाइनेंसियल सपोर्ट का आश्वासन

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेलेब्स और नेताओं की मदद के बावजूत अबतक सिर्फ 1 करोड़ 58 लाख रुपये ही जुड़ पाए हैं। हालांकि इसमें गुपचुप मदद करने वालों (गुरु रंधावा, सलमान खान, सोनू सूद, डेविड धवन) के रकम नहीं जोड़े गए हैं। राजपाल यादव के मैनेजर का कहना है कि गुप्त मदद करने वाले सेलेब्स ने उनसे कॉन्टैक्ट किया है। वह कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजपाल यादव पर तकरीबन 9 करोड़ रुपये का बोझ है। एक्टर अपनी फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े एक चेक बाउंस मामले में ऐसे फंसे कि सीधा जेल के चक्कर काटने पड़ गए। दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।

Advertisement

ये मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली डायरेक्टिड फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब पांच करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वो कर्ज नहीं चुका पाए। फिर ब्याज, जुर्माना और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने पैसा चुकाने के लिए कई चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसी सिलसिले में कंपनी ने उनके खिलाफ करीब सात अलग-अलग केस दायर किए। 

यह भी पढ़ें: Valentine Day पर हार्दिक पांड्या हुए रोमांटिक, गर्लफ्रेंड माहिका को दिया सरप्राइज
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 14:23 IST