अपडेटेड 15 February 2026 at 11:16 IST

Mahashivratri 2026: मोहित रैना से अरुण गोविल तक... इन एक्टर्स ने भगवान शिव बनकर दर्शकों के दिलों में बसाई अमिट छाप

Mahashivratri 2026: मोहित रैना से अरुण गोविल तक के कई स्टार्स ने भगवान शिव बनकर दर्शकों के दिलों में अपनी अमिट छाप बानाई है। इन सभी स्टार्स के रोल्स को आज तक भी कोई भूल नहीं पाया है।

Follow : Google News Icon  
Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026 | Image: Instagram

Mahashivratri 2026: इंडियन टेलीविजन पर धार्मिक शोज की हमेशा से खास जगह रही है। भगवान शिव के किरदार को निभाना किसी भी एक्टर के लिए चुनौती और सौभाग्य दोनों होता है। कई कलाकारों ने छोटे पर्दे पर महादेव का रूप धारण करके दर्शकों का दिल जीता है। इसके साथ ही अपनी अलग पहचान भी बनाकर दर्शकों के दिल में अपनी अमिट छाप भी छोड़ी है। आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा उनके शिव अवतार के लिए याद करते हैं। आज महाशिवरात्री 2026 के मौके पर आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स ने अब तक शिव के किरदार में स्क्रीन पर नजर आए हैं।

मोहित रैना

इस लिस्ट में सबसे पहले मोहित रैना का नाम आता है। उन्होंने टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उनके शांत, गंभीर और प्रभावशाली एक्टिंग ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। यह किरदार उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गया और आज भी फैंस उन्हें महादेव के रूप में याद करते हैं।

रोहित बक्शी

रोहित बक्शी को दर्शक शो अनुपमा में उनके किरदार के लिए जानते हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने 'सिया के राम' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, वे शक्तिपीठ के भैरव में भैरव का किरदार भी निभा चुके हैं। उनके इस आध्यात्मिक रूप को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

अमित मेहरा

अमित मेहरा ने 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस किरदार से जुड़ी एक फोटो को भी शेयर कर खुद को सौभाग्यशाली बताया था। उनके अभिनय को भी दर्शकों से सराहना मिली थी।

Advertisement

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन ने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सधी हुई अदाकारी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। आज भी उन्हें इस किरदार के लिए याद किया जाता है।

अरुण गोविल

अरुण गोविल को लोग 'रामायण' में भगवान राम के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्होंने शिव महिमा में भगवान शिव की भूमिका भी निभाई थी। उनके इस रूप को भी दर्शकों ने उतना ही सम्मान दिया।

Advertisement

राणा यशोधन सिंह

राणा यशोधन सिंह ने 1997 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'ओम नमः शिवाय' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उस दौर में इस शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी और उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।

हिमांशु सोनी

हिमांशु सोनी ने जी टीवी पर प्रसारित शो 'नीली छतरी वाले' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब तारीप की थी और उन्हें भी शिव रूप में खास पहचान मिली थी।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को मिली धमकी, गैंगस्टर ने की 10 करोड़ की डिमांड

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 15 February 2026 at 11:16 IST