The 50 Reality Show: क्या ‘द 50’ है भारत का Squid Game? मिस्ट्री 'लायन' के बारे में भी आ गई अपडेट

The 50 Reality Show: रियालिटी शो 'द 50' का आगाज हो चुका है। इस शो के पहले एपिसोड को देखने के बाद दर्शक इसे भारत का 'स्क्विड गेम' बता रहे हैं। इसके साथ ही शो 'द 50' में पहुंचे कंटेस्टेंट दुष्यंत कुकरेजा ने 'लायन' से जुड़ी अपडेट भी शेयर की है।

Follow : Google News Icon  
The 50 reality show
The 50 reality show | Image: X

The 50 Reality Show: दिल्ली के मशहूर कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर दुष्यंत कुकरेजा नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं। शो को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली है। इसके साथ ही दुष्यंत कुकरेजा ने शो को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं और इसकी तुलना सीधे नेटफ्लिक्स की ग्लोबल हिट सीरीज 'स्क्विड गेम' से कर दी है। शो 'द 50' के पहले एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शक इसे 'स्क्विड गेम' जैसा ही बता रहे हैं।

बिग बॉस नहीं, स्क्विड गेम जैसा है शो

शो में एंट्री करने स पहले फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में दुष्यंत कुकरेजा ने बताया कि ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट बिग बॉस से काफी अलग है। उनके मुताबिक यह शो 'स्क्विड गेम' के जैसा लग रहा है। हालांकि इसमें जानलेवा चुनौतियां नहीं होंगी, लेकिन बॉडी, मेंटली और इमोशनली लेवल पर कंटेस्टेंट की कड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि बिग बॉस में जहां ड्रामा, लड़ाई और झगड़े ज्यादा देखने को मिलते हैं, वहीं ‘द 50’ में फिजिकल स्ट्रेंथ और स्ट्रैटेजी पर ही फोकस होने वाला है। दुष्यंत ने बताया कि शो में ऐसे टास्क होंगे जिनमें दिमाग, ताकत, स्किल और किस्मत तीनों की जरूरत होगी। उनका दावा है कि वे इन सभी पैमानों पर खुद को दूसरों से बेहतर मानते हैं, इसी वजह से मेकर्स ने उनसे संपर्क किया।

अलग-अलग बैकग्राउंड से आए 50 कंटेस्टेंट्स

शो ‘द 50’ में देश के अलग-अलग बैकग्राउंड से 50 कंटेस्टेंट ने इसमें पार्ट लिया है। इनमें इन्फ्लुएंसर्स, बिजनेसमैन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े चेहरे शामिल होंगे। दुष्यंत के मुताबिक, शो का हर दिन नई चुनौती और नया ट्विस्ट से भरा होने वाला है।

'लायन' कौन है? सस्पेंस बरकरार

शो में दिखाए जाने वाले 'लायन' की मिस्ट्री को लेकर दुष्यंत ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि शो के दौरान 'लायन' का चेहरा शायद सामने नहीं आएगा। वहीं फराह खान को लेकर चल रही अटकलों पर भी उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि वही शो की असली होस्ट हों। उन्होंने साफ तौर पर 'लायन' के बारे में कोई भी नाम नहीं बताया है।

Advertisement

फ्रेंच शो का इंडियन वर्जन है 'द 50'

गौरतलब है कि शो ‘द 50’ फेमस फ्रेंच रियलिटी शो 'लेस सिंकुआंटे' का ऑफिशिय रीमेक है। हालांकि, इस शो के हाई-प्रेशर टास्क, स्ट्रैटेजिक गेमप्ले, टाइट रूल्स और सख्त निगरानी के चलते दर्शक इसे 'स्क्विड गेम' से जोड़कर देख रहे हैं। इस शो को तो लोग भारत का 'स्क्विड गेम' बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Border 2 Records: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर महाविस्फोट

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड