अपडेटेड 3 February 2026 at 07:56 IST

The 50 Big TWIST: 'द 50' में दूसरे दिन हुआ बड़ा बवाल, रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जड़ दिया जोरदार थप्पड़; हाथापाई के बाद क्या होगा एक्शन?

The 50 Episode 2 Big Twist: 'द 50' शो में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है। इसके दूसरे दिन ही बड़ा बवाल देखने को मिला है। रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है। अब दर्शक इंतजार कर रहे हैं कि 'द लॉयन' क्या एक्शन लेता है।

Follow : Google News Icon  
Rajat Dalal Digvijay Rathi fight, The 50
Rajat Dalal Digvijay Rathi fight, The 50 | Image: X

The 50 Episode 2 Big Twist: नया रियलिटी शो 'द 50' अपने पहले ही हफ्ते में जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। पहले दिन वंशाज सिंह के एविक्शन ने सभी कंटेस्टेंट्स को पहले से ही डरा दिया है। इसके बाद अब दूसरे एपिसोड में शो ने ऐसा ट्विस्ट दिखाया है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है। 'द 50' के एपिसोड 2 में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हुई हाथापाई ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस हिंसक व्यवहार के चलते रजत दलाल को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा या नहीं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि 'द लॉयन' अब क्या फैसला लेते हैं।

'द 50' में पहले दिन ही

फ्रेंच रियलिटी शो लेस सिंकुआंटे से प्रेरित 'द 50' में टेलीविजन सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ टोटल 50 कंटेस्टेंट शामिल हैं। शो में माइंड गेंम, स्ट्रैटेजी, ताकत और पावर के साथ कंटेस्टेंट्स टास्क पूरे कर रहे हैं। करण पटेल, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, निक्की तंबोली, दिग्विजय राठी, प्रिंस नरूला, अरबाज पटेल, मोनालिसा, उर्वशी ढोलकिया और लवकेश कटारिया जैसे बड़े नाम शो को और ज्यादा रोमांचक बना रहे हैं। 'द 50' का पहले दो एपिसोड धमाकेदार रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को 10 टीमों में बांटकर टास्क कराया गया, जहां दो टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला। टास्क खत्म होते ही सभी को हैरानी तब हुई, जब वंशाज सिंह को पहले ही दिन शो से बाहर कर दिया गया। विनर टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से उन्हें एलिमिनेट किया गया, जिससे साफ हो गया कि शो में फैसले काफी सख्त होने वाले हैं।

Image
Image

'द 50' एपिसोड 2 में क्यों भिड़े रजत और दिग्विजय

दूसरे एपिसोड में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच बड़ा विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, रजत दलाल ने शो में गलत तरीके से बात करने और उनसे रिस्पेक्ट ने करने के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही थी। इसी मुद्दे पर दिग्विजय राठी ने रजत के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने एक टास्क के दौरान अपमान की शिकायत को लेकर रजत को पाखंडी बताया और कहा कि जब दूसरे लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तब वे चुप रहते हैं। बस इसी के बाद फिर दिग्विजय की बातों से रजत दलाल अपना आपा खो बैठें। गुस्से में आकर रजत ने दिग्विजय पर हमला कर दिया, जिससे घर के बाकी कंटेस्टेंट्स सन्न रह गए। शो में हुई हाथापाई ने दर्शकों को भी झकझोर दिया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई है।

Image
Image

क्या रजत दलाल को किया जाएगा शो से बाहर

रजत दलाल के हिंसक व्यवहार के बाद उनके एविक्शन की अटकलें तेज हो गई हैं। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या मेकर्स इस हरकत के लिए उन्हें को शो से बाहर करेंगे या फिर उन्हें कोई और सजा दी जाएगी। फिलहाल दिग्विजय राठी पर हाथ उठाने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। आने वाले एपिसोड में रजत और दिग्विजय की लड़ाई शो का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है। इसके अलावा मैक्सटर्न और सिवेट तोमर के बीच भी तीखी बहस देखने को मिलेगी। रजत दलाल से जुड़े पुराने ऑनलाइन विवाद पर चर्चा के दौरान सिवेट के बीच में बोलने से मैक्सटर्न नाराज हो गए, जिसके बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 BO Day 4: क्या 'मर्दानी 3' ने पहले पार्ट्स को दे दी टक्कर?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 07:56 IST