अपडेटेड 3 February 2026 at 07:14 IST
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: क्या 'मर्दानी 3' ने अपने पहले पार्ट्स को दी डाली टक्कर? रानी मुखर्जी की फिल्म ने 4 दिनों में इतनी की कमाई
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। अब सवाल है कि क्या मर्दनी 3 ने अपने पहले पार्ट्स मर्दानी और मर्दानी 2 को टक्कर देने में कामयाब रही है या नहीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए चार दिन पूरे हो गए हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म को ओपनिंग वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मर्दानी 3 अपने पहले दोनों पार्ट्स मर्दानी और मर्दानी 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाई है या नहीं। आइए आपको बताते हैं।
मर्दानी 3 की चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मेकर्स की चिंता थोड़ी बढ़ गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहे हैं। इन रिव्यूज को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
चार दिनों में मर्दानी 3 ने भारत में कुल 19.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 29.3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह आंकड़े फिल्म के लिए ठीक माने जा रहे हैं, लेकिन रिकॉर्ड तोड़ने के लिहाज से अभी काफी दूरी बनी हुई है।
क्या टूट पाया मर्दानी और मर्दानी 2 का रिकॉर्ड?
अब तक मर्दानी 3 अपने पहले दोनों पार्ट्स का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही है। मर्दानी का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 59.30 करोड़ रुपये रहा था, जबकि भारत में फिल्म ने 48.11 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मर्दानी 2 ने वर्ल्डवाइड 67.12 करोड़ और भारत में 56.63 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इन आंकड़ों की तुलना में मर्दानी 3 अभी काफी पीछे है, हालांकि आने वाले दिनों में स्थिति बदल भी सकती है।
Advertisement
रानी मुखर्जी ने निभाया दमदार किरदार
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी की वापसी को दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस बार फिल्म में मल्लिका प्रसाद ने विलेन का किरदार निभाया है, जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रानी मुखर्जी और मल्लिका प्रसाद की टक्कर को दर्शक फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मान रहे हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 3 February 2026 at 07:14 IST