Tanya Mittal: शादी की अटकलों के बीच दुबई पहुंचीं तान्या मित्तल, लहंगा कलेक्शन देख यूजर्स बोले- दूल्हा कौन है
Tanya Mittal: तान्या मित्तल की शादी की अटकलें चल रही हैं। इसी बीच वह दुबई पहुंचीं हुई हैं, जहां का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनसे दूल्हे के बारे में पूछ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tanya Mittal: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से सुर्खियों में आईं तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में दिल्ली के चांदनी चौक में ब्राइडल लहंगा ट्राई करते हुए उनका वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। अब दुबई से शेयर किए गए नए वीडियो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उनसे उनके दूल्हे से लेकर शादी तक के सवाल पूछ लिए हैं।
दुबई के लग्जरी होटल से शेयर किया वीडियो
तान्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुबई के एक आलीशान होटल से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह महंगे ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि ब्रेकफास्ट से पहले उन्होंने अपने साथ लाए लहंगों का कलेक्शन भी दिखाया है। लहंगों को देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह शादी करने जा रही हैं और दूल्हे से कब मिलवाएंगी। इसके साथ ही शादी से जुड़े हुए और भी कमेंट साफ नजर आ रहे हैं।
कैसे शुरू हुईं शादी की अफवाहें
कुछ दिन पहले तान्या को दिल्ली के चांदनी चौक में लाल रंग का ब्राइडल लहंगा ट्राई करते देखा गया था। उसी के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थीं। तान्या ने शो के दौरान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और अमीरी के कई किस्से शेयर किए थे। दुबई ट्रिप ने एक बार फिर उनके उसी अंदाज को चर्चा में ला दिया है।
क्या वाकई कर रही हैं शादी
अब तक तान्या मित्तल की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। माना जा रहा है कि वह किसी लहंगा ब्रांड का प्रमोशन कर रही हो सकती हैं। वहीं कुछ फैंस का यह भी मानना है कि वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए वह दुबई गई हैं। बता दें कि उन्होंने बिग बॉस 19 के दौरान बताया था कि उन्हें दुबई जाना और वहां की मशहूर मिठाई बकलावा खाना बेहद पसंद है।
Advertisement
करियर फ्रंट पर क्या है अपडेट
बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और फेमस हो गई हैं। इसके साथ ही वह कई ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। शो के दौरान निर्माता एकता कपूर ने उन्हें एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था। संभावना है कि आने वाले समय में वह किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं।