अपडेटेड 13 September 2025 at 14:50 IST

वो मानसिक रूप से परेशान... शादीशुदा मर्द पर दिल हार बैठीं तान्या मित्तल? कुनिका सदानंद ने खोली ऐसी पोल, नीलम भी रह गईं दंग

शो के प्रोमो में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी गार्डन एरिया में बातचीत करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कुनिका ने तान्या मित्तल को लेकर कुछ ऐसा कहा कि नीलम भी सन्न रह गईं।

Follow : Google News Icon  
Tanya Mittal Kuniccka Neelam
Tanya Mittal Kuniccka Neelam | Image: Instagram

Tanya Mittal: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों 'बिग बॉस 19' के घर में कैद हैं। यहां घरवालों के बीच भी वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब बिग बॉस हाउस में एक बार फिर तान्या मित्तल की लव स्टोरी की चर्चा है। कुनिका सदानंद ने कुछ ऐसा कहा जिससे तान्या के एक शादीशुदा शख्स के प्यार में होने के संकेत मिले हैं।

दरअसल, शो के प्रोमो में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी गार्डन एरिया में बातचीत करते दिखे। इस दौरान उन्होंने तान्या मित्तल के रवैये, इमोशंस समेत कुछ अन्य चीजों पर बातें की।

तान्या मित्तल को लेकर कुनिका ने खोली पोल

नीलम ने शुरुआत में कहा कि कभी-कभी तान्या कुछ ऐसा कह देती है कि लगता है उसकी लाइफ में कुछ तो हुआ है। उस बारे में वो खुलकर नहीं बोलती हैं। बातचीत के दौरान कुनिका ने कुछ ऐसी पोल खोल दी कि खुद नीलम भी दंग रह गई। 

शादीशुदा मर्द के प्यार में हैं तान्या मित्तल?

कुनिका ने कहा कि उसकी कहानी कुछ और है। उसने एक बार मुझसे पूछा था कि मैम शादीशुदा मर्द से प्यार करना सही है या नहीं? तो मैंने उससे कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उसके मन में कुछ और ही है। कुनिका ने बताया कि तान्या ने उनसे शेयर किया था कि वो अपनी मां के बगल में सोने से पहले देर रात तक फोन पर बात किया करती थीं। पिता के बारे में पूछने पर तान्या ने कहा था कि वो अलग सोते हैं।

Advertisement

वो मानसिक तौर पर परेशान- कुनिका

कुनिका ने कहा कि उन्हें मालूम पड़ा है कि तान्या के पेरेंट्स अलग रहते हैं। उसके पिता के पास काफी जायदाद है जिसे वो दिखावा करती है। लेकिन वो मानसिक तौर पर परेशान रहती है, उसके साथ कुछ तो ऐसा हुआ है जो ठीक नहीं है।

तान्या का दो दफा टूटा दिल 

बता दें कि इससे पहले तान्या मित्तल ने बताया कि प्यार में उनका दो दफा दिल टूट चुका है। हालांकि उन्होंने दोनों बॉयफ्रेंड से जुड़ा कोई खुलासा नहीं किया। तान्या और शहबाज बदेशा के बीच चली शेरों शायरी में शहनाज के भाई ने इन्फ्लुएंसर की डेटिंग हिस्ट्री जानने की कोशिश की थी।

Advertisement

नेता को डेट कर रहीं तान्या?

तान्या ने शायरी में कुछ ऐसा कह दिया था जो उनके पिछले रिलेशन पर एक बहुत बड़ा हिंट है। तान्या ने कहा था, ‘आज भी चुप-चुपके वो मुझसे मिलने आता है। आईने में जिसे तुम देखते हो वो मेरा नहीं उसका चेहरा आता है।  पूरी दुनिया ने कहा था कि वो मेरे लायक नहीं है। मैं कैसे बताऊं तुझे शहबाज, पूरे देश में उसके जैसा कोई विधायक नहीं है।’

इतना कहते ही तान्या शरमाने लगती हैं। उनकी बात को क्रैक कर शहबाज फटाक से कहते हैं कि वो किसी विधायक संग रिश्ते में रही हैं। लेकिन शहबाज की बात का उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ शायरी कर रही थीं।

राजनेता से शादी करना चाहती हैं तान्या

बता दें कि तान्या मित्तल शो के प्रीमियर में कह चुकी हैं कि वो किसी राजनेता से शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'आप मुझे छू...', नेहल ने अमाल मलिक पर लगाया घटिया आरोप, तो सपोर्ट में उतरे भाई अरमान, बोले- मुश्किल होता है...

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 14:50 IST