तान्या मित्तल ने पैप्स को बांटे चांदी के सिक्के, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच किए बप्पा के दर्शन, फैंस से भी मिलीं; VIDEO
Tanya Mittal news: बिग बॉस 19 की फाइलिस्ट रहीं तान्या मित्तल घर से बाहर आने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। यहां बप्पा से दर्शन के बाद वो अपने फैंस और कुछ स्कूली बच्चों से मिली। इस दौरान तान्या ने पैपराजी को चांदी के सिक्के भी बांटे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Tanya Mittal: बिग बॉस सीजन 19 अब खत्म हो चुका है और गौरव खन्ना ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफर रहें। शो में तीसरी रनरअप बनीं तान्या मित्तल लगातार पूरे सीजन के दौरान सुर्खियों में बनी रही। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद तान्या पहली बार मंदिर पहुंची। मंगलवार, 9 दिसंबर को उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान तान्या ने वहां मौजूद पैपराजी को ऐसे गिफ्ट्स दिए, जिससे हर कोई हैरान रह गया।
बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल अपनी अमीरी को लेकर चर्चाओं में बनी रहीं। शो में तान्या ने बॉडीगार्ड्स से लेकर किचन में लिफ्ट होने तक कई ऐसे दावे किए, जिसपर लोगों को भरोसा नहीं हुआ। कई लोगों ने उनके दावों को फेक बताया, तो कुछ सबूत मांगते भी नजर आए।
तान्या मित्तल से मिलने के लिए उत्साहित दिखी भीड़
अब बिग बॉस से घर से निकलने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। यहां उनसे मिलने के बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सैंकड़ो लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान तान्या अपने कई फैंस के बाद सेल्फी लेती भी नजर आईं। वो स्कूली बच्चों से भी मिली।
सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक में उन्हें अपनी चांदी की बोतल से पानी पीती नजर आईं। बिग बॉस के घर में ये भी उनकी बोतल काफी सुर्खियों में रही थीं।
Advertisement
पैप्स को बांटे चांदी के सिक्के
वहीं, एक दूसरे वीडियो में तान्या मित्तल को पैपराजी को सरप्राइज देते देखा जा सकता है। वो वहां मौजूद कैमरामैन को चांदी के सिक्के गिफ्ट करती नजर आईं। तान्या मित्तल जैसे ही सिद्धिविनायक दर्शन के लिए पहुंची, वहां पर मौजूद पैप्स ने उनको घेर लिया। इस पर उन्होंने पैप्स से कहा कि आप रुकिए मैं आप सभी के लिए गिफ्ट लेकर आई हूं। एक बार मुझे दर्शन करके आने दीजिये, मैं फिर सभी को दूंगी। फिर दर्शन करने के बाद तान्या ने पैप्स को चांदी के सिक्के बांटते नजर आईं।
नीलम को अनफॉलो करने पर क्या बोलीं तान्या?
बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल का नीलम गिरी संग काफी गहरा दोस्ती का रिश्ता था। हालांकि बाहर आकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर नीलम को अनफॉलो कर दिया। तान्या ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के बाद बाहर आकर नीलम के इंटरव्यू देखे, जिसमें वो उनकी बुराई करती नजर आईं।
Advertisement
ग्वालियर की तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट रहीं। हालांकि ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में वो सफल नहीं हो पाईं। शो में चौथे स्थान पर रहीं। गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 का खिताब जीता। तो दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट और तीसरे पर प्रणित मोरे रहे।