फरहाना संग गौरव के झगड़े पर पिता ने दिया रिएक्शन, बेटे की जीत से फूले नहीं समा रहे एक्टर के पेरेंट्स
Gaurav Khanna: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना जीत से उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे और फरहाना की लड़ाई पर भी रिएक्शन दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Gaurav Khanna: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। बिना किसी गाली-गलौच, झगड़े या फेक ड्रामा के उन्होंने शो में अपनी शांत और एक बैलेंस जर्नी से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी इस क्लीन गेम स्ट्रेटेजी ने न केवल फैंस को प्रभावित किया है, बल्कि शो के फॉर्मेट में एक अलग मैसेज भी दिया है। अब उनके पिता ने बेटे की जीत और शो के दौरान हुई फरहाना भट्ट के साथ बहस पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बात की है।
फरहाना संग झगड़े पर बोले गौरव के पिता
मीडिया से बातचीत में गौरव के पिता ने बताया कि शो में एक समय ऐसा आया जब फरहाना भट्ट के शब्दों ने उन्हें बहुत नाराज कर दिया था। उन्होंने कहा, फरहाना ने गौरव से कहा था कि तुम कहां के टीवी सुपरस्टार हो और क्या कर लोगे। उस वक्त गौरव के गले की नसें तक फूल गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे खुद वहां होते तो शायद थप्पड़ मार देते। इस घटना ने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया।
गौरव के गेम को लेकर पेरेंट्स का नजरिया
गौरव के पिता ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बेटे को बिग बॉस हाउस में देखकर मजा नहीं आ रहा था। उन्हें लगा था कि शांत स्वभाव वाला गौरव इतने झगड़ों वाले माहौल में कैसा टिक पाएगा। लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा, गौरव का कॉन्फिडेंस और क्लैरिटी दिखाई देने लगी। उनके पिता ने कहा कि धीरे-धीरे लगने लगा था कि वो कर सकता है। वो शो में कूल बना रहा और गेम को समझदारी से खेलता गया। पिता ने बताया कि गौरव काफी जिद्दी स्वभाव के हैं और जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही मानते हैं। उन्होंने मास्टरशेफ जीतने के बारे में बताते हुए कहा कि गौरव ने उस समय भी जीतने की ठान ली थी और खुद को साबित किया। इसी तरह उन्हें उम्मीद थी कि बिग बॉस में भी वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।
मां ने बेटे को शो में जाने से मना किया था
गौरव की मां ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने अपने बेटे को बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में जाने से मना किया था। क्योंकि वह न तो गाली देता है, न झगड़ा करता है और न ही बेकार का ड्रामा करता है। लेकिन गौरव ने शो में पूरी गरिमा के साथ खेला। उन्होंने कहा कि बेटा घर जैसा ही शो में भी रहा, न किसी की हद लांघी और न ही किसी को अपशब्द कहे। यही बात उन्हें उस पर सबसे ज्यादा गर्व कराती है।