अपडेटेड 6 February 2024 at 09:35 IST
Sushant Divgikr: बॉयफ्रेंड संग ट्रांसजेंडर एक्टर की रोमांटिक Pics वायरल, बोले- 'अपने जीजू से मिलिए'
Sushant Divgikr Boyfriend: सुशांत दिवगिकर उर्फ रानी कोहिनूर ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड वैसे तो बंगाली हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं | Sushant Divgikr boyfr
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sushant Divgikr Boyfriend: ट्रांसजेंडर एक्टर सुशांत दिवगिकर को प्यार हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने पार्टनर की झलक दिखाई है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह अपने मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
सुशांत दिवगिकर उर्फ रानी कोहिनूर ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड वैसे तो बंगाली हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने मिस्ट्री मैन के बारे में लोगों को बताया था। तबसे फैंस उनके बारे में और जानने के लिए बेताब हो रहे थे। अब सुशांत ने आखिरकार फैंस की मुराद सुनते हुए अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा रिवील कर दिया है।
सुशांत दिवगिकर ने दिखाया अपने बॉयफ्रेंड का चेहरा
ट्रांसजेंडर एक्टर-सिंगर सुशांत दिवगिकर ने जैसे ही अपने लव ऑफ लाइफ के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें शेयर की, वैसे ही ये आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस इस प्यारे जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं। उनके पार्टनर बंगाली हैं इसलिए ये रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए सुशांत ने अपने फैंस से यही सवाल किया कि जीजू को बंगाली में क्या कहते हैं।
सुशांत ने जो तस्वीरें अपलोड की हैं, उनमें उनके बॉयफ्रेंड उन्हें साइड हग देते दिख रहे हैं जबकि एक्टर शर्मा रहे हैं। इन्हें पोस्ट करते हुए सिंगर ने बड़ा दिलचस्प सा कैप्शन भी लिखा है-
Advertisement
“एलेक्सा, आप बंगाली में जीजू को क्या कहेंगे? #ranifam के लिए पूछ रहा हूं! बताओगी कब, मराठी/कोंकणी में भी - हम जीजू को भौजी/भैया कहते हैं! आप अपनी भाषा में जीजू को क्या कहते हैं?”
‘निक जोनस के बाद यही हैं दूसरे जीजू’
इतना ही नहीं, सुशांत ने अपने पोस्ट पर एक मजेदार सा कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा- “मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए निक जोनस ही इकलौते जीजू नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए…”।
हाल ही में सुशांत ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। उन्होंने खुलासा किया कि उनका बॉयफ्रेंड ऑस्ट्रेलिया में रहता है, लेकिन वह भारतीय है। कपल भारतीय रीति-रिवाजों के हिसाब से ही शादी भी करना चाहता है। दोनों पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 February 2024 at 09:13 IST