Anant-Radhika की शादी में ग्लोबल स्टार्स लगाएंगे रौनक! रिहाना और दिलजीत दोसांझ कर सकते हैं परफॉर्म
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: रिहाना और दिलजीत दोसांझ कथित तौर पर अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने परफॉर्मेंस से चार चांद लगा सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। वह मार्च में राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पहले ऐसी खबरें आई थी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने डांस की रिहर्सल के लिए गुजरात पहुंच चुके हैं। अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में रिहाना (Rihanna) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी परफॉर्म कर सकते हैं।
खबरों की माने तो अनंत और राधिका की शादी गुजरात के जामनगर में होगी जहां अंबानी परिवार का एक घर है। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेंगे। बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट में अब शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया गया है।
अनंत-राधिका की शादी में परफॉर्म करेंगे रिहाना और दिलजीत दोसांझ?
एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बारबाडियन सिंगर रिहाना और भारतीय एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ कथित तौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अपने परफॉर्मेंस से मेहमानों को एंटरटेन करने वाले हैं।
दोनों ही बड़े सिंगर हैं। रिहाना म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं जिनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनके गाने ‘डायमंड्स’, ‘वी फाउंड लव’ और ‘वर्क’ जैसे गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। उन्होंने ‘हस हस’, ‘लवर’, ‘बॉर्न टू शाइन’, ‘इश्क दी गेड़ी’ जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं और वह लगातार दुनियाभर में कॉन्सर्ट करते रहते हैं।
Advertisement
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट भी देंगे डांस परफॉर्मेंस?
कुछ दिन पहले ब्रह्मास्त्र कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके साथ उनकी बेटी राहा भी थी। बाद में फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि ये जामनगर में अंबानी रेसीडेंस का है। वीडियो में बॉलीवुड कपल के साथ आकाश अंबानी भी नजर आ रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया भी अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं जिसकी रिहर्सल के लिए वे गुजरात गए थे।
ये भी पढ़ेंः Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी में डांस का तड़का लगाएंगे Alia-Ranbir? रिहर्सल से वीडियो वायरल