Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी में डांस का तड़का लगाएंगे Alia-Ranbir? रिहर्सल से वीडियो वायरल
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Video: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों डांस प्रैक्टिस के लिए गुजरात गए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Video: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शनिवार को बेटी राहा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐसी खबरें हैं कि वे तीनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को अटेंड करने के लिए गुजरात गए हैं। अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं जिसके लिए जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
कुछ समय पहले अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक इनविटेशन कार्ड वायरल हो गया था। उसके मुताबिक, फंक्शन 1 मार्च 2024 से शुरू होकर 8 मार्च 2024 तक चलेंगे। इस बीच, फैन पेज ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं। साथ ही दावा किया गया है कि दोनों डांस प्रैक्टिस के लिए जामनगर में हैं।
अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग के लिए गुजरात पहुंचे आलिया-रणबीर
खबरों की माने तो ब्रह्मास्त्र कपल इस समय जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हैं जहां वह अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की डांस प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कपल को आकाश अंबानी के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी जामनगर के इसी घर में होने वाली है।
1 मार्च से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे जिसमें कथित तौर पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी परफॉर्म करने वाले हैं। शायद इसी की रिहर्सल के लिए बॉलीवुड का मशहूर कपल अपनी लाडली बेटी राहा के साथ जामनगर में अंबानी रेसीडेंस पहुंच गया है।
Advertisement
अब इस फिल्म में दिखेंगे आलिया-रणबीर
हाल ही में संजय लीला भंसाली ने ऐलान किया है कि उनकी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल अहम किरदार में नजर आएंगे। ये एक लव स्टोरी होगी जो अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म साइन करने से पहले एनिमल स्टार ने भंसाली के आगे दो शर्तें रखी थीं।
रणबीर ने मांग की कि फिल्म की शूटिंग तय समयसीमा में पूरी हो जाए। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू होकर अगले साल जुलाई में खत्म होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उनकी दूसरी शर्त है वर्किंग आवर्स को लेकर… रणबीर ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह कई घंटों तक काम नहीं करेंगे। समय पर ही शूटिंग खत्म हो जानी चाहिए।