'सैंडल की हील्स से पिटाई, फाड़ दिए होंठ, खून से लथपथ जख्म...' दीक्षा ने हील मार-मारकर आकांक्षा को किया अधमरा, सनी लियोनी का फूटा गुस्सा

Akanksha Choudhary: स्प्लिट्सविला शो में आकांक्षा ने शेयर किया है कि उन्हें उनकी को- कंटेस्टेंट दीक्षा ने मार- मारकर अधमरा बना दिया। इस दौरान की डरावनी फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है।

Follow : Google News Icon  
Akanksha Choudhary
Akanksha Choudhary | Image: Instagram

Akanksha Choudhary: रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी ने दीक्षा पवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर दावा किया कि उनके साथ शो के दौरान मारपीट हुई, जिसने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने कौन- कौन सी चीजों को दावा करते हुए बताया है।

आकांक्षा के साथ शो में हिंसा की हदें पार

आकांक्षा चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह सिर्फ एक झगड़ा नहीं था, बल्कि खुली हिंसा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दीक्षा ने उन्हें हील वाली सैंडल से मारा और कई थप्पड़ मारे, जिससे उनके होठों से खून निकल आया था। उनके अनुसार आंखों के नीचे खरोंच और गर्दन पर भी चोट के निशान थे, जो घटना के कई दिनों बाद तक बने रहे।

वायरल हुआ भावुक पोस्ट

आकांक्षा ने अपने पोस्ट में लिखा कि जब यह घटना हुई, तब वह अंदर से पूरी तरह टूट गई थीं। उन्होंने बताया कि वह खुद को अकेला और सुन्न महसूस कर रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों द्वारा उनके अनुभव को झूठ बताया जाना उनके लिए और ज्यादा तकलीफदेह रहा। शो के दौरान दीक्षा और आकांक्षा के बीच हुए इस झगड़े ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले कपड़े फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल थे, जिन्होंने ये सब तमाशा देखा और रोकने की भी कोशिश की।

 

सनी लिओनी ने जताई नाराजगी

इस पूरे मामले पर शो की होस्ट सनी लिओनीe भी नाराज नजर आईं। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि आखिर किसी ने पहले हाथ क्यों उठाया। यह घटना सामने आने के बाद शो में कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग आकांक्षा का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई दर्शक दीक्षा का पक्ष सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। स्प्लिट्सविला X6 का यह विवाद अब शो के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। 
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने कमाई में फिर मारी बाजी, ‘डकैत’ मंडे टेस्ट में फिसली

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड