Dhurandhar 2 VS Dacoit Box Office: आदित्य धर की 'धुरंधर 2' ने कमाई में फिर मारी बाजी, ‘डकैत’ मंडे टेस्ट में फिसली
Dhurandhar 2 VS Dacoit Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लगभग एक महीना पूरा होने वाला है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में मौजूद 'डकैत' जैसी नई फिल्मों को एक बार फिर से धूल चटा दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 VS Dacoit Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के 26 दिन बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। रणवीर सिंह की यह फिल्म सिनेमाघरों की नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी बीच अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के सामने इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई। आइए जानते हैं कि सोमवार को दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
चौथे सोमवार भी ‘धुरंधर 2’ ने कमाई कर दिखाया दम
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने चौथे सोमवार को भी अपनी कमाई का जलवा बरकरार बनाकर रखा। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 26वें दिन लगभग 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि रविवार के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाकर रखी है। ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सोमवार को 12.3 प्रतिशत दर्ज की गई, जो नई रिलीज फिल्मों से बेहतर है।
‘डकैत’ मंडे टेस्ट की कमाई में पड़ी गई कमजोर
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। लेकिन सोमवार आते-आते इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने पहले सोमवार को करीब 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड में अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म ‘धुरंधर 2’ के दबदबे के सामने टिक नहीं पाई है।
शुरुआती कमाई के बाद आई गिरावट
‘डकैत’ ने रिलीज के पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि सोमवार को इसकी कमाई घटकर 2.70 करोड़ पर आ गई, जो फिल्म की कमाई में गिरावाट दर्ज कराता है। वहीं अगर बात करें ‘धुरंधर 2’ की ऑक्यूपेंसी की, तो इसने ‘डकैत’ को पीछे छोड़ दिया है। जहां ‘धुरंधर 2’ की सोमवार को 12.3 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, वहीं ‘डकैत’ की ऑक्यूपेंसी गिरकर करीब 8 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो फिल्म के लिए चिंता का विषय है। हालांकि तेलुगु मार्केट में ‘डकैत’ फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार को फिल्म ने हिंदी में करीब 60 लाख और तेलुगु में लगभग 2.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसकी कुल कमाई को कुछ हद तक सहारा मिला।