मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और... शहनाज गिल ने गुपचुप रचाई शादी? ब्राइडल लुक में PHOTOS हुई वायरल
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Shehnaaz Gill: पंजाब की 'कैटरीना कैफ' शहनाज गिल एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इंटरनेट पर उनकी कुछ तस्वीर सामने आई है, जिसने आते ही सनसनी मचा दी है। इस तस्वीर में शहनाज ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है?
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनके लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। शहनाज गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये अवतार किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा। हालांकि, उनके माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर ने सभी का ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म
शहनाज गिल ने अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Divine' इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग उनकी शादी को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
फैंस के बीच मची खलबली
अब फैंस के बीच खलबली मच गई है और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई है। हर कोई गिल के इस लुक को देखकर हैरान हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सिंदूर?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप एक बहुत खूबसूरत नई दुल्हन जैसी लग रही हैं क्योंकि आपने अपनी मांग में सिंदूर लगाया है।' वहीं कुछ यूजर्स इसे ‘अनएक्स्पेक्टेड’ बता रहे हैं।
Advertisement
क्या है ब्राइडल लुक और सिंदूर का सच?
अब फैंस भले ही शहनाज गिल की शादी के कयास लगा रहे हों, लेकिन सच ये है कि वे शादी के बंधन में नहीं बंधी हैं। उनका ये लुक अपकमिंग ब्रांड के लिए किए गए फोटोशूट का हिस्सा है। खैर, एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस दिल हार बैठे हैं।