'अब किसे गोली मारने आई हैं?', 10 साल बाद जेल से छूटी तुलसी, शांति निकेतन पहुंचते ही बेटों ने किया बेघर, सामने आएगा सालों पुराना राज?
मेकर्स ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें 10 साल लंबे लीप के बाद की कहानी दिखाई जा रही है। तुलसी के जेल जाने के बाद विरानी परिवार पूरी तरह से टूट कर बिखर गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

KSBKBT: एकता कपूर के आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही 10 साल लंबा लीप आ रहा है, जिसके बाद कहानी पूरी तरह पलट जाएगी। शो का नया प्रोमो आउट हो चुका है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सामने आ प्रोमो ने दर्शकों के उत्साह को दोगुना बढ़ा दिया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि तुलसी अपनी जिंदगी के 10 साल सलाखों के पीछे काटने के बाद आखिरकार बाहर हा रही है। जेल से बाहर आते ही उनकी आंखें सिर्फ अपने परिवार को देखने के लिए तरसती है। ऐसे में वो अपने परिवार से मिलने सीधे 'शांति निकेतन' पहुंचती है। मगर घर पहुंचते ही उसका स्वागत खुली बाहों से नहीं, बल्कि एक बड़े झटके के साथ होता है। तुलसी जैसे ही घर की दहलीज पर कदम रखती है, उनका बेटा करण उन्हें चौखट पर ही रोक देता है।
10 साल बाद जेल से छूटी तुलसी
जेल से छूटकर आने के बाद तुलसी देखती है कि जिस विरानी परिवार को उसने कभी संजो कर रखा था, वो अब पूरी तरह से बिखर चुका है। उसके दोनों बेटे करण और गौतम एक दूसरे के आमने-सामने है। इतना ही नहीं, घर का बंटवारा भी हो चुका है।
‘शांति निकेतन’ का हाल देख टूटी तुलसी
प्रोमो में गौतम की लाइफस्टाइल से करण को काफी दिक्कत होती नजर आ रही है। करण कहता है, 'गौतम लकीर के इस तरफ न तुम आ सकते हो और न तुम्हार ये शोर। बंद करो ये सब।' तभी गौतम पलटकर जवाब देता है, 'इतनी ही दिक्कत है तो अपने कान बंद कर लो।' दोनों के झगड़ों के बीच अचानक करण की नजर चौखट पर खड़ी तुलसी पर पड़ती है। वो सालों बाद मां को देखकर खुश नहीं, बल्कि बहुत नाराज होता है। उसकी बातों से नफरत की बू आ रही होती।
Advertisement
करण के कड़वे शब्द सुन तुलसी की आखों में छलके आंसू
करण तुलसी से कहता है, 'आप? अब किसे गोली मारने आई हैं। हर दिन मैंने यही दुआ मांगी कि आप जैसी मां कभी किसी को न मिले।' तभी तुलसी अपनी सफाई देते हुए कहती है, 'मेरी बात तो सुनो।' इतने में करण कड़े शब्दों में कहता है, 'रुक जाइए। शांति निकेतन मे अब आपके लिए कोई जगह नहीं है।' अपने लिए बेटे के मुंह से कड़वे शब्द सुनकर उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
नफरत के पीछे आखिर क्या है राज?
मां-बेटे के बीच का ये हाई-वोल्टेज ड्रामा शो की कहानी को एक नया और रोमांचक मोड़ देने वाला है। अब देखना होगा कि इस नफरत के पीछे आखिर राज क्या है? बता दें कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि तुलसी और मिहिर विरानी स्टारर शो साल भर बाद ऑफएयर होने जा रहा है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।