अपडेटेड 26 June 2025 at 18:08 IST
Sanjeev Seth: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मुलाकात और अब 15 साल बाद दूसरी पत्नी से तलाक, फिर भी क्यों हैं बिंदास?
पत्नी लता सभरवाल से अलग हो चुके संजीव सेठ का हाल ही में एक व्लॉग सामने आया है जिसमें उन्हें देहरादून में घूमते देखा गया।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Sanjeev Seth: टीवी का पॉपुलर शोबिज 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के माता-पिता का किरदार अदा कर चुके लता सभरवाल और संजीव सेठ असल जिंदगी में अलग हो चुके हैं। दोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिये सेपरेशन की न्यूज दी थी। इस पूरे मामले पर संजीव सेठ चुप्पी साधे हुए हैं। पत्नी से अलग होने की सुर्खियों के बीच उन्होंने एक व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्हें देहरादून के खाने का लुत्फ उठाते देखा गया।
संजीव सेठ टीवी सीरियल और फिल्मों के साथ-साथ यूट्यूब पर भी एक्टिव रहते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर फूड व्लॉग्स छाए हुए हैं। इसके अलावा वो अपने व्लॉग्स के जरिये लोगों को तमाम शहरों की भी सैर कराते हैं। उन्होंने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है जिसमें वो देहरादून का अलग-अलग टाइप के फूड एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
संजीव को यूं बिजी देख क्या बोले लोग?
गौरतलब है कि संजीव सेठ ने अब तक पत्नी लता से अलग होने पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। कमेंट सेक्शन में जहां कुछ लोग उनके डायवोर्स की खबर पर अफसोस जता रहे हैं तो कुछ चैनल की ग्रोथ के लिए इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्टर अपना पूरा ध्यान काम पर दे रहे हैं जिसे देख लग रहा है कि उन्हें अपनी टूटी शादी से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
लता सभरवाल ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
इससे पहले लता सभरवाल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों के चेहरे कितने भी खूबसूरत हों लेकिन दिल अच्छे नहीं होते। लता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'इस संसार में खूबसूरत चेहरे ढूंढना बहुत आसान है। लेकिन खूबसूरत दिल आसानी से नहीं मिलते। आप दूसरों को गाइड कर सकते हैं अगर आप पर भी वही बीती हो।'
Advertisement
लता ने दी थी शादी टूटने की जानकारी
बता दें कि पति संजीव सेठ संग शादी टूटने की जानकारी लता सभरवाल ने हाल ही में फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी और संजीव की राहें अब चुका हो चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लता ने बताया था, 'एक लंबी चुप्पी के बाद... मैं ऐलान करती हूं कि मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं। मुझे एक प्यारा सा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उन्हें आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'
लता-संजीव ने साल 2010 में रचाई थी शादी
लता सभरवाल और संजीव सेठ ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पति-पत्नी का किरदार अदा किया था। शो में उन्होंने अक्षरा के माता-पिता की भूमिका निभाई थी। सीरियल में काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर साल 2010 में उन्होंने शादी कर ली थी। शादी से कपल का एक बेटा है जिसकी देखभाल अकेले लता ही करेंगी।
Advertisement
संजीव सेठ की पहली शादी 1993 में रेशन टिपनिस से हुई थी जो ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वो 2004 में रेशन टिपनिस से अलग हो गए थे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 June 2025 at 18:08 IST