क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा है संचिता की आत्महत्या का कनेक्शन? भाई ने बयां किया दर्द

Sanchita Ugale Suicide: एक्ट्रेस संचिता उगले ने अत्महत्या कर ली है, जिससे टीवी इंडस्ट्रई में खौंफ फैला हुआ है। अब उनके भाई ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बहन की मौत का सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कनेक्शन बताया है।

Sanchita Ugale Suicide
Sanchita Ugale Suicide | Image: instagram

Sanchita Ugale Suicide: टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगले, जो 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय शोज में अपनी अदाकारी के लिए पहचानी जाती थीं, अब हमारे बीच नहीं रही हैं। महज 22 साल की उम्र में संचिता ने बीते रविवार, 14 जून की शाम को अपने नालासोपारा स्थित आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने उनके परिवार, फैंस और पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

भाई ने बयां किया इंडस्ट्री का काला सच

इस दुखद घटना के बाद, संचिता उगले के भाई आकाश सतीश उगले ने संचिता के निधन और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की साल 2020 में हुई मौत के बीच एक सीधा संबंध होने का सनसनीखेज दावा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि संचिता और सुशांत दोनों ही इंडस्ट्री के भारी दबाव के शिकार थे। उनके अनुसार, जिस तरह बॉलीवुड के दबाव के कारण सुशांत ने अपनी लाइफ खत्म कर ली थी, ठीक उसी तरह उनकी बहन भी इसी मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनीं।

14 जून का खौफनाक संयोग

आकाश ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों की मौत की तारीख का एक ही होना महज एक इत्तेफाक नहीं है। उन्होंने बताया कि संचिता ने अपनी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए उन्हें याद किया था। उनके परिवार का मानना है कि इंडस्ट्री का वह दबाव, जिसने सुशांत को प्रभावित किया था, वही संचिता के लिए भी घातक साबित हुआ।

जांच की उठी मांग

दुख की इस घड़ी में एक्ट्रेस के भाई ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि संचिता की मौत के पीछे छिपे कारणों का सामने आना जरूरी है ताकि फ्यूचर में कोई और स्टार इस तरह के दबाव में आकर जान न दे। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है। संचिता की असामयिक मृत्यु ने एक बार फिर फिल्म और टीवी जगत में काम करने वाले कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य और इंडस्ट्री के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आमिर खान के इवेंट में Ex-वाइफ किरण राव का अतरंगी अवतार देख दंग रह गए लोग

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड