आमिर खान के इवेंट में Ex-वाइफ किरण राव का अतरंगी अवतार देख दंग रह गए लोग, साड़ी के साथ पहन ली ऐसी चीज; VIDEO देख आप भी होंगे हैरान
आमिर खान की फिल्म 'लगान' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 25 साल पूरे होने पर इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया। इस दौरान एक्टर की एक्स वाइफ से लेकर उनकी गर्लफ्रेंड इवेंट में अलग और क्लासी कपड़ों में नजर आईं, अब सोशल मीडिया पर उनकी स्टाइल काफी वायरल हो रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

आमिर खान जब भी अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री और ड्रेसिंग सेंस हमेशा चर्चा में रहता है। हाल ही में आमिर खान के प्रोडक्शन की ऑइकॉनिक फिल्म लगान के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक बड़ी पार्टी रखी गई। इस इवेंट में जहां आमिर और गौरी का स्टाइल देखने लायक था, वहीं एक्टर की एक्स वाइफ किरण राव ने अपने अनोखे फैशन सेंस से पूरी महफिल लूट ली। अब इस इवेंट से उनके लुक की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं।
साड़ी के साथ टी-शर्ट में किरण का अतरंगी लुक
किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ इस इवेंट में पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक एंड वाइट चेकर्ड पैटर्न वाली एक बेहद सुंदर साड़ी पहनी थी। किरण ने पारंपरिक ब्लाउज पहनने के बजाय अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' की एक ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी, जिसके पीछे फिल्म का नाम और आगे मिले तो संपर्क करें लिखा था। उन्होंने साड़ी को एकदम हटके तरीके से ड्रेप किया था, जिससे उनका लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लग रहा था।
गौरी स्प्रैट का क्लासी अंदाज
दूसरी ओर, गौरी स्प्रैट हमेशा की तरह सादगी और एलिगेंस के साथ नजर आईं। उन्होंने नेवी ब्लू रंग का प्रिंटेड फ्लोरल टॉप पहना था, जिसे उन्होंने वाइट वाइड लेग पैंट के साथ पेयर किया था। उनका यह लुक काफी फ्रेश और आरामदायक लग रहा था। गौरी ने बहुत ही कम ज्वेलरी का इस्तेमाल किया और अपने लुक को सटल मेकअप के साथ पूरा किया, जो उन्हें एक क्लासी और सोबर लुक दे रहा था।
आमिर और आजाद का कूल लुक
इस पार्टी में आमिर खान और उनके बेटे आजाद का लुक भी काफी चर्चा में रहा। आमिर ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम के साथ ग्रे ब्लेजर पहना था, जो उन्हें एक फॉर्मल और कैजुअल का परफेक्ट मिक्स लग रहा था। वहीं, आजाद ने ओवरसाइज्ड वाइट टी-शर्ट और पैंट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने लेयर्ड चेन और चश्मा लगाकर अपने कूल लुक को पूरा किया।
Advertisement
फैशन के दीवानों के लिए स्टाइल टिप्स
किरण राव और गौरी स्प्रैट के लुक्स से लड़कियां काफी कुछ सीख सकती हैं। यदि आप कैजुअल लुक को प्राथमिकता देती हैं, तो गौरी का प्रिंटेड टॉप और प्लेन पैंट का कॉम्बिनेशन बेस्ट है। वहीं, अगर आप साड़ी में नया और आधुनिक ट्विस्ट लाना चाहती हैं, तो किरण राव की तरह ब्लाउज के साथ प्रयोग कर सकती हैं। साड़ी को फंकी ज्वेलरी और मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल के साथ कैरी करना आपको भीड़ से अलग दिखा सकता है।