मां को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं सना खान, ऐसी हो गई थी हालत, इमोशनल वीडियो आया सामने
Sana Khan Mother Death: सना खान की मां सईदा ने लंबे समय तक खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद 24 जून को आखिरी सांस ली। मां की मौत के बाद सना का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sana Khan Mother Death: ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना खान की मां सईदा का निधन हो गया है। उन्होंने लंबे समय तक खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद 24 जून को आखिरी सांस ली। ये दुख सना बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें मां के निधन के बाद सना फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।
सना खान ने मंगलवार को खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी मां के निधन की दुखद खबर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि कैसे उनकी मां अल्लाह के पास लौट गई हैं। इसके अलावा, एंबुलेंस से भी सना और उनकी मां के पार्थिव शरीर का एक वीडियो सामने आया था जिसे देख फैंस इमोशनल हो गए थे।
मां के निधन से बुरी तरह टूटीं सना खान
पैपराजी पेज वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सना खान की मां का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। वहीं पास खड़ीं पूर्व एक्ट्रेस का रो-रोकर बुरा हाल है। वो ये सदमा बर्दाश्त करने की हालत में नजर नहीं आ रही थी। वो बुरी तरह रोए जा रही थीं। उनसे खड़ा भी नहीं हुआ गया और वो बैठ जाती हैं। वहीं आसपास खड़ी महिलाएं सना खान को संभालने की कोशिश करने लगती हैं।
सना खान की ये हालत देख फैंस भी भावुक हो गए। बता दें कि कुछ घंटे पहले सना का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें उन्हें अपनी मां के साथ एंबुलेंस में देखा जा सकता है। ये इमोशनल वीडियो इंस्टैंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया है जिसमें सना खान एंबुलेंस में अपनी मां के शव के पास बैठी नजर आ रही हैं। मां को खोने का गम सना के चेहरे पर साफ झलक रहा था। उनकी आंखें बंद होती हैं, जैसे मानो इस पहाड़ जैसे दुख को बर्दाश्त करने की हिम्मत जुटा रही हो।
Advertisement
सना खान ने दी मां के निधन की जानकारी
सना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी फैन्स के साथ अपना दुख साझा किया है। इस पोस्ट में सना लिखती हैं- 'इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन। मेरी प्यारी मां मिसेज सईदा खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद अल्लाह के पास लौट गई हैं। ओशिवारा के कब्रिस्तान में ईशा सलात के बाद सुबह 9:45 बजे नमाज-ए-जनाजा होगी। आपकी दुआएं मेरी मां के लिए मददगार होंगी'।