फोटोशूट की वजह से हुई वायरल ‘पिंक हाथी’ की मौत? एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिए पूरा सच

Rupali Ganguly: अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने वायरल ‘पिंक हाथी’ को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इस हाथी की कथित तौर पर मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Rupali Ganguly on viral pink elephant
Rupali Ganguly on viral pink elephant | Image: instagram

Rupali Ganguly: जयपुर में रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा का एक फोटोशूट सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें गुलाबी रंग से रंगे हाथी पर एक मॉडल बैठी नजर आ रही है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद उस फोटोग्राफर की जमकर आलोचना की जा रही थी। फिर बाद में ऐसी खबर सामने आई कि उस ‘पिंक हाथी’ की कथित तौर पर मौत हो चुकी है। इस मामले में अब टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है।

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने इस चिट्ठी में हाथी की सवारी बंद करने और रोबोट हाथियों और ऐसे साधन के इस्तेमाल की शुरुआत करने की अपील की जिनमें जानवरों का इस्तेमाल ना होता हो। साथ ही, एक्ट्रेस ने वायरल ‘पिंक हाथी’ चंचल के निधन पर भी शोक जताया।

‘पिंक हाथी’ चंचल की मौत पर रुपाली गांगुली 

रुपाली ने लिखा कि “मैं राजस्थान में कैद हाथी चंचल को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिसे गुलाबी रंग से रंगकर फोटोशूट के लिए इस्तेमाल किया गया और जिसकी कथित तौर पर मौत हो गई। साथ ही, मैं उन हाथियों के बारे में भी लिख रही हूं जिनका इस्तेमाल अभी भी सवारी के लिए होता है। इस घटना ने पूरे भारत और विदेशों में लोगों को झकझोर दिया है, जो दर्शाता है कि हाथी के शोषण के खिलाफ जनता अब कितनी दृढ़ता से महसूस करती है”।

आगे लिखा है कि खबरों में सादिक खान नाम के मालिक का जिक्र है जो मालती नाम की हाथी से भी जुड़ा है, जिसे दो बार मारपीट के बाद PETA इंडिया द्वारा बचाया गया था। इस फोटोशूट ने जनता का दिल दहला दिया, वही आमेर किले जैसी जगहों पर सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी इससे भी कहीं ज्यादा दयनीय स्थिति का सामना करते हैं। जब उनका इस्तेमाल नहीं होता तो उन्हें जंजीरों में बांधकर रखा जाता है और अक्सर हथियारों से कंट्रोल किया जाता है। हताश होकर वे इंसानों या एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं।

Advertisement

हाथी की सवारी बंद करने की अपील

गांगुली ने लिखा कि इस घटना ने भारत और बाहर के लोगों को खफा कर दिया है जो हाथियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि भारत इंडोनेशिया की तरह हाथी की सवारी को बंद कर दे, और रोबोटिक हाथियों, सजावटी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य गैर-पशु विकल्पों को प्रोत्साहित करे ताकि जानवरों को क्रूर तमाशों से बचाया जा सके।

फोटोशूट की वजह से हुई ‘पिंक हाथी’ की मौत?

बहुत से लोग चंचल हाथी की मौत की वजह उस कंट्रोवर्शियल फोटोशूट को बता रहे हैं। इस बात को लेकर रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा के खिलाफ भी एक्शन लेने की मांग की जा रही है। ट्रोलिंग से परेशान होकर अब फोटोग्राफर ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ दी है।

Advertisement

उनका दावा है कि ‘पिंक हाथी से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बहुत सारी गलत जानकारी फैल रही है’। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्हें बताया गया है कि हाथी की हाल ही में बुढ़ापे के कारण मौत हुई है, लेकिन फोटोशूट महीनों पहले हुआ था जिसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों से गलत जानकारी न फैलाने की अपील की। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए भी बचाव करते हुए लिखा कि ‘हाथी पर ऑर्गेनिक पेंट लगाया गया था जिससे जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचता है’।

ये भी पढ़ेंः पिंक सिटी में रशियन फोटोग्राफर ने खुद के साथ हाथी को भी कर दिया गुलाबी... तो सोशल मीडिया पर फूटा नेटिजंस का गुस्सा; VIDEO

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड