
पिंक सिटी में रशियन फोटोग्राफर ने खुद के साथ हाथी को भी कर दिया गुलाबी... तो सोशल मीडिया पर फूटा नेटिजंस का गुस्सा; VIDEO
जयपुर में रसियन मॉडल का एक फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। इसने नया और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक रूसी फोटोग्राफर द्वारा हाथी को गुलाबी रंग से रंगने के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी दुनिया तक तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मामला इतना बढ़ गया है कि अब इस पर कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रिपोर्ट्स के मुताबिक 47 साल की रशियन फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने अपने एक प्रोजेक्ट के लिए एक जीवित हाथी को सिर से पांव तक चमकीले गुलाबी रंग में रंग दिया है।
Image: instagram
जैसे ही इस फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं, लोगों ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता करार दिते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जतानी शुरू कर दी।
Image: InstagramAdvertisement
इस पूरे मामले पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और अक्षा परदासनी, श्रेय राय तिवारी समेत कई स्टार्स और इंफ्लुएंसर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Image: instagram
लोगों ने इसे अमानवीय, पब्लिसिटी बताया। सेलेब्स का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल गलत है। उन्होंने हाथियों की संवेदनशील स्किन का हवाला देते हुए इसे खतरनाक बताया।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई निर्देशकों ने भी इस पर अपनी राय रखी। उनका कहना है कि आज के दौर में AI के जरिए ऐसे विजुअल्स बनाए जा सकते हैं, ऐसे में किसी भी जानवर को इस तरह से पेंट करना सही नहीं है।
Image: instagram
आलोचना झेलने के बाद जूलिया बुरुलेवा ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किया गया रंग पूरी तरह ऑर्गेनिक और सेफ था। उन्होंने बताया कि फोटोशूट के दौरान हाथी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।
Image: instagram
इस पूरे विवाद के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कला के नाम पर जानवरों के साथ इस तरह का प्रयोग करना सही है।
Image: Instagram
स्थानीय लोग और पशु प्रेमी इस घटना को लेकर काफी नाराज हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।