हर्ष लिंबाचिया ने प्रेग्नेंट Bharti Singh को गिफ्ट की 20.50 लाख की वॉच, प्रियंका चोपड़ा ने दिया दिल छूने वाला रिएक्शन
Bharti Singh: हर्ष लिंबाचिया ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ भारती सिंह को 20.50 लाख रुपये की वॉच गिफ्ट में दी है। इस गिफ्ट को कॉमेडियन ने अपने व्लॉग में दिखाया है और प्रियंका चोपड़ा का भी नाम लिया था। अब इसपर एक्ट्रेस ने दिल छू जाने वाला रिएक्शन दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें एक शानदार तोहफा देकर इस खुशी को दोगुना कर दिया है। उन्होंने भारती को 20.50 लाख रुपये की कीमत की लग्जरी Bvlgari सर्पेंटी टुबोगास वॉच गिफ्ट की है, जिसे देखकर भारती की आंखें खुशी से नम हो गईं। इस वॉच पर प्रियंका चोपड़ा और Bvlgari के डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने भी दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया है। आइए देखते हैं कि इन लोगों ने क्या लिखा है।
हर्ष लिंबाचिया के गिफ्ट बना चर्चा का विषय
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में अपने पति द्वारा दी गई इस लग्जरी वॉच को खुशी-खुशी फ्लॉन्ट की है। उन्होंने बताया है कि इस वॉच को उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हाथों में देखकर पसंद की थी। भारती अपने कैमरे में कहती हुई नजर आईं कि, 'प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली वॉच! सुन रही हो क्या?' इस पर हर्ष मुस्कुराते हुए बोलते हैं,'क्या प्रियंका चोपड़ा तुम्हारा व्लॉग देखेगी?' इसपर भारती जवाब देती हुई कहती हैं कि, 'दोस्तों, प्लीज मेरा व्लॉग शेयर करें ताकि यह प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच जाए।'
प्रियंका चोपड़ा का आया प्यार भरा रिएक्शन
भारती सिंह के व्लॉग का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद तो खुद प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करके भारती को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मैं देख रही हूं और तुम पर ये वॉच मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। तुम Bvlgari की अगली एम्बेस्डर हो, बस अभी तक किसी को मालूम नहीं था।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कॉमेडियन के परिवार को ढ़ेर सारा प्यार भी भेजा है।
Bvlgari टीम भी हुई इंप्रेस
भारती का ये वीडियो Bvlgari ब्रांड के सीनियर डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी तक पहुंच गया है। उन्होंने भी इनके व्लॉग पर कॉमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में भारती की तारीफ करते हुए लिखा, 'प्रियंका मैम के साथ-साथ हम सब Bvlgari से सुन रहे हैं, भारती जी। आप पर Serpenti कलेक्शन देखकर सम्मान महसूस हुआ।' इसके साथ ही भारती और हर्ष के फैंस भी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। जैसा कि कॉमेडियन ने व्लॉग को आगे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने के लिए कहा था, उसी तरह उनके फैंस इसे आगे खूब शेयर कर रहे हैं।