अपडेटेड 9 November 2025 at 17:43 IST
Bigg Boss 19: होस्ट ने उतारा अभिषेक बजाज का मुखौटा, लिविंग एरिया छोड़कर क्यों भाग गईं अशनूर कौर?
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड के वार पर होस्ट ने अभिषेक बजाज की सच्चाई सभी के सामने खोल दी, जिसे सुनने के बाद अशनूर कौर को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह लिविंग एरिया छोड़कर चली गईं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' का ‘वीकेंड का वार’ इस बार ड्रामा और इमोशन से भरपूर देखने को मिल रहा है। शो के होस्ट ने एक तरफ जहां फरहाना, नीलम और तान्या को जमकर लताड़ा, वहीं अब उन्होंने अभिषेक बजाज की पोल खोलकर रख दी।
सलमान की बात सुनकर अशनूर कौर को बड़ा झटका लगा और वह गुस्से में उठकर चली गईं। रविवार के एपिसोड का प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। अब फैंस को पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।
अशनूर कौर को क्यों आया गुस्सा?
9 नवंबर के एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान पहले अभिषेक बजाज को निशाने पर लेते हैं। वह अभिषेक बजाज को यूनिक पर्सनैलिटी कहते हैं। इसमें वह अशनूर कौर की भी गलती बताते हैं, क्योंकि वह अभिषेक के शैडो में दब गई हैं और इसीलिए वह शो में नजर नहीं आ रही हैं। होस्ट की इन बातों से घर का माहौल एकदम बदल जाता है।
सलमान आगे कहते हैं, 'अशनूर, ये जो हंसी की आड़ में आपका पूरा गेम खा गए हैं, कहीं कुछ ज्यादा देर न हो जाए।' ये सब सुनकर अशनूर कौर के चेहरे के हावभाव बदल जाते हैं और वह लिविंग एरिया से उठकर चली जाती हैं। दर्शक इस प्रोमो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Advertisement
होस्ट ने अभिषेक बजाज को लगाई फटकार
सलमान ने अभिषेक बजाज को उनके विवादित बयान पर भी लताड़ लगाई। दरअसल, हाल ही में अभिषेक ने घर में कहा था कि तान्या उनके साथ अकेले में फ्लर्ट करती हैं। इस पर होस्ट ने कहा, 'कॉम्प्लीमेंट लेते समय फुल कॉम्प्लीमेंट ले लिया और बाद में उसे फ्लर्टिंग का नाम दे दिया। ये कैरेक्टर असैसिनेशन है।' इन बातों को सुनकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।
दो कंटेस्टेंट हुए बेघर
‘वीकेंड का वार’ के इस एपिसोड में सलमान खान ने खुलासा किया कि अभिषेक बजाज अब शो से बाहर हो चुके हैं। उनके एविक्शन की झलक प्रोमो में दिखाई गई है, जिसे देखकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं, 'बजाज नहीं तो बिग बॉस नहीं!' इनके साथ ही नीलम गिरी भी डबल एलिमिनेशन में बेघर हो गईं हैं।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 November 2025 at 17:43 IST