अपडेटेड 14 May 2025 at 10:35 IST

कभी हुईं कोजी तो कभी किया KISS...बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की खबरों के बीच मिस्ट्री मैन संग दिखीं प्रियंका, VIDEO देख फैंस हुए दंग

अंकित गुप्ता से ब्रेकअप की खबरों के बीच प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन संग कोजी होती दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Priyanka Chahar Chaudhary
Priyanka Chahar Chaudhary | Image: x

Priyanka Chahar Chaudhary: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को लेकर पिछले काफी समय से ब्रेकअप की खबरें हैं। दोनों इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर चुके हैं। हालांकि, इन कलाकारों ने अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। इन सबके बीच ऐसा लग रहा है कि प्रियंका अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। खैर, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक नाइट क्लब में मिस्ट्री मैन संग कोजी होती दिखीं। इस वीडियो ने उनके चाहनेवालों को दंग कर दिया है।

'उडारियां' फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो स्पेन के Ibiza का बताया जा रहा है। ये वीडियो किसी नाइट क्लब का है जिसमें प्रियंका के साथ एक मिस्ट्री मैन दिखाई दिया। क्लब में मौजूद लोगों की भीड़ में दोनों एन्जॉय करके नजर आए। फैंस ने प्रियंका और उस शख्स को कोजी होते देखा। दोनों के बीच काफी नजदिकियां भी दिखाई दीं। इतना ही नहीं, दोनों किस करते हुए  नजर आए। प्रियंका को यूं मिस्ट्री मैन संग देखना फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने एक्ट्रेस खूब खरी खोटी सुना दी।

प्रियंका पर बुरी तरह भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका चाहर चौधरी को ‘घटिया’ तक करार दिया। यूजर्स ने सवाल उठाया कि वो अंकित गुप्ता से कथित ब्रेकअप के बाद किसी और शख्स के साथ कैसे इन्वॉल्व हो सकती हैं। कुछ ने बिग बॉस में उनका सपोर्ट करने के लिए पछतावा जाहिर किया। इन सबके बीच लोग मिस्ट्री मैन के बारे में जानना चाह रहे हैं। ये मिस्ट्री मैन कौन है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने एक्ट्रेस को बताया 'धोखेबाज'

प्रियंका चाहर चौधरी का मिस्ट्री मैन संग वीडिया आग की तरह फैलने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वो अपनी लव लाइफ में भी आगे बढ़ चुकी हैं? इस बारे में पुष्टि नहीं की जा सकती है। प्रियंका के साथ मौजूद शख्स को देखकर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये मिस्ट्री मैन डीजे हर्ष है। कुछ और का कहना है कि ये एक डॉक्टर है जो अमेरिका में सेटल है और प्रियंका बिग बॉस के घर में कई बार उनका जिक्र कर चुकी थीं। वहीं कुछ अन्य का कहना है कि दोनों ने मिलकर अपने फैंस को ‘धोखा’ दिया है और उन्हें बेवकूफ बनाया है।

Advertisement

तुम्हें सपोर्ट करने का पछतावा- यूजर्स

यूजर्स ने प्रियंका के मिस्ट्री मैन संग कोजी होने वाली वीडियो शेयर कर खूब सुनाया है। एक ने लिखा, 'ये इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे पैसों के प्रति आपका जुनून आपकी साख को खो सकता है। दो-तरफा व्यवहार को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। वह सार्वजनिक रूप से अंकित गुप्ता और निजी तौर पर उनके साथ घुलने-मिलने के दौरान हर्ष के साथ लगातार कई छुट्टियों पर जाती रही।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चाहर चौधरी तुम सभी महिलाओं के लिए कलंक हो!! महीनों के अंतर पर तुम दो अलग-अलग शख्स को किस कर रही हो और उनके साथ सहज हो रही हो!! घृणित!! दुनिया तुम्हारे दयनीय जीवन और पतन को देखेगी! यह युगों तक चलेगा!!'

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चाहर चौधरी तुम सच में सबसे खराब हो। मुझे तुम्हारा समर्थन करने का पछतावा है। सच में किसी ऐसे व्यक्ति को धोखा देना जो वाकई में तुम्हारी परवाह करता है? इतना विक्टिम कार्ड किस लिए? एक महीना हुआ नहीं प्रियंकित खत्म हुए और तुम किसी दूसरे लड़के को किस कर रही हो? भाई तुम पागल हो क्या?'

अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक और वीडियो। प्रियकित के फैंस और अंकित गुप्ता देखो प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड हर्षे को पब्लिकली किस कर रही है, हर्षे के साथ पब्लिकली कोजी हो रही है। देखो प्रियंका के अंकित को धोखा देने और अंकित हर्ष के साथ टू टाइमिंग का सबूत।’

'उडारियां' में साथ किया था काम

बता दें कि प्रियंका और अंकित पहली बार शो 'उडारियां' में साथ नजर आए थे। बाद में वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एक साथ दिखाई दिए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को जमकर सपोर्ट किया। फैंस ने दोनों पर खूब प्यार बरसाया था। 

यह भी पढ़ें: Cannes 2025: रेड कार्पेट से सामने आया उर्वशी रौतेला का यूनिक लुक, पैरट की शेप का बैग लेकर पहुंचीं, कीमत उड़ा देगी होश

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 07:59 IST