प्रिंस-युविका ने पहली बार दिखाई बेटी इकलीन की झलक, गुरुपर्व पर परफेक्ट फैमिली पर फैंस ने लुटाया प्यार

Prince Narula and Yuvika Chaudhary: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी के जन्म के बाद गुरुपर्व के मौके पर पहली बार चेहरा दिखाया है। अब कपल की फैमिली का परफेक्ट फैमिली का वीडियो वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Prince Narula-Yuvika Chaudhary reveal baby girl's face
Prince Narula-Yuvika Chaudhary reveal baby girl's face | Image: Instagram

Prince Narula and Yuvika Chaudhary: टीवी के फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी नन्ही परी इकलीन का चेहरा पहली बार रिवील कर दिया है। बेटी के जन्म के बाद से उन्होंने हमेशा उसे कैमरे से दूर ही रखा था। कपल के उनकी बेटी को देखने के लिए उसके जन्म के बाद से ही बेताब थे। लेकिन गुरुपर्व के मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में मीडिया के सामने आकर पोज दिए। फैंस एक उनकी परफेक्ट फैमली पर प्यार लुटा रहे हैं।

गुरुपर्व पर पहली बार नजर आई इकलीन

मुंबई के एक गुरुद्वारे में प्रिंस और युविका गुरुपर्व को मनाने निकले। इस मौके पर दोनों ने अपनी बेटी इकलीन के साथ फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए। इस दौरान युविका ने लाल रंग का सूट पहना था। वहीं प्रिंस ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आए। उनकी बेटी इकलीन भी सफेद ड्रेस में बिल्कुल परी जैसी लग रही थी।

शादी टूटने की अफवाहों पर लगा विराम

बीते महीनों से प्रिंस और युविका की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। लेकिन गुरुपर्व पर परिवार संग उनकी झलक ने इन सभी चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लगा दिया। दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में कपल को परफेक्ट फैमिली बता रहे हैं।

युविका ने बुरी नजर का बताया असर

हाल ही में अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के व्लॉग में युविका ने पहली बार उनकी शादी टूटने की अफवाहों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह ही अफवाहें सिर्फ बुरी नजर का असर होती हैं। जब आप लोगों की नजरों में बहुत ज्यादा आ जाते हैं, तो एनर्जी बदल जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था और खुद से प्यार करना शुरू कर दिया।

Advertisement

बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी। कुछ सालों तक डेटिंग के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर साल 2018 को शादी की थी। जून 2024 में कपल ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद अक्टूबर में बेटी इकलीन का स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें: 'आतंकवादी' कहने पर भड़का फरहाना का परिवार, अमाल की मौसी को भेजा नोटिस

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड