अपडेटेड 31 July 2025 at 17:00 IST

कब से शुरू होगा शो Pati Patni Aur Panga, टीवी के 7 पॉपुलर कपल्स की दिखेगी असली केमिस्ट्री

Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी पर जल्द ही नया रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' शुरू होने वाला है। इस शो में टीवी के 7 पॉपुलर कपल्स की असली केमिस्ट्री को दिखाया जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Pati Patni Aur Panga
Pati Patni Aur Panga | Image: Instagram

Pati Patni Aur Panga: कलर्स टीवी पर जल्द ही नया रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' शुरू होने वाला है। इसमें टीवी के सात फेमस जोड़ियों की रियल केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। जानिए शो की प्रीमियर डेट, होस्ट और कंटेस्टेंट्स से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में...

'लाफ्टर शेफ्स 2' के बाद शुरू होगा नया ड्रामा

'लाफ्टर शेफ्स 2' के बाद अब उसी स्लॉट में 'पति-पत्नी और पंगा' की एंट्री हो रही है। यह शो 2 अगस्त से शुरू होगा। शुक्रवार व शनिवार को रात 9:30 बजे स्ट्रीम होगा। इस शो को बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे होस्ट करेंगी। इनके साथ में 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पहले से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

कौन-कौन से कपल्स शो में नजर आएंगे?

शो में टीवी के 7 पॉपुलर रियल-लाइफ कपल्स नजर आएंगे। इस लिस्ट में नीचे दिए गए नाम शामिल हैं।
1. रुबीना दिलैक - अभिनव शुक्ला
2. हिना खान - रॉकी जायसवाल
3. गुरमीत चौधरी - देबिना बनर्जी
4. सुदेश लहरी - ममता लहरी
5. गीता फोगाट - पवन कुमार
6. अविका गौर - मिलिंद चंदवानी
7.  स्वरा भास्कर - फहाद अहमद

क्या होगी शो की थीम?

'पति-पत्नी और पंगा' में इन सभी कपल्स को मजेदार टास्क और चैलेंज दिए जाएंगे। शो में कपल्स के रिश्तों की सच्चाई, आपस का तालमेल, इमोशन्स और झगड़े सब कुछ दिखाया जाएगा। इस शो का मोटिव यही है कि इन कपल्स की रियल बॉन्डिंग को और बेहतर तरीके से दर्शकों को दिखाया जा सके। टीवी के अलावा इस शो को जियो सिनेमा और हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी देखा जा सकेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2: किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 31 July 2025 at 17:00 IST